अब समय आ गया है समाज से खत्म करना है ,जातिवाद का जहर संघ द्वारा डोंगरगांव सेवा बस्ती में मनाया गया संत रविदास जन्मोत्सव में खंड बौद्धिक प्रमुख ने कहा
जनमत जागरण न्यूज @ सोयतकलां
हमें सनातन धर्म पर गर्व करना चाहिए । जिसने सभी जाति के महान संत इस धरती पर दिये है आज विषमता को दूर कर समरसता के लिए आगे आना होगा । राम का जीवन दलित वंचित लोगो के बीच बीता । आज के दिन हम एक ऐसे संत का जन्म उत्सव मना रहे हैं जिन्होंने देश को एक सूत्र में पिरोने , देश में समरसता का भाव लाने के लिए हमारे सन्त शिरोमणि रविदास जी के जीवन से हमे सीखना चाहिए ।
उक्त बात बुधवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा
डोंगरगांव सेवा बस्ती में संत रविदास जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्य वक्ता खंड बौद्धिक प्रमुख दयाराम ओसारा ने अपने उद्बोधन में कहीं
उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित समाज जनो कहा कि समाज को लड़ाने वाले कई संघटन सक्रिय है हमे पहचानना होगा । हमे मिलकर एक होना है। समाज मे घोला गया जाति वाद का जहर आज समाप्त करने का समय आ गया है हमे साथ मिलकर चलना होगा , सभी समाज के व्यक्तियों को आगे आकर इसके लिए काम करना होगा ।

हम सब हिन्दू समाज के ही अभिन्न अंग है कोई समाज ऊंचा नीचा नही है ।हम सब राम के वंशज है ये हमे संत रविदास जी भी बता गए । संघ भी ऐसी दिशा में काम कर रहा है ।संघ में कभी छुआछूत नही होता । रवि दास जी प्रभु श्री राम के परम भक्त थे । ये हिन्दू समाज के लिए आज के लोगो के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बनेगी माँ गंगा जिन्हें प्रत्यक्ष दर्शन देने आए थी । सोने का कंगन जिन्होने अपने कझोटे से निकाल दिया था । तभी से कहावत है मन चंगा तो कछोटी में गंगा । कार्यक्रम की अध्यक्षता मांगीलाल जांगड़े ने की एवं मुख्य अतिथि बीरम जांगड़े रहे । कार्यकम में सभी समाज के व्यक्ति ओर माता बहने भी उपस्थित रही ।



