सात बहिनों का लाड़ कुंवर भाई था मृतक लक्की
सिंचाई करने खेत गए नव युवक की कुएं में गिरने से मौत
जनमत जागरण न्यूज़ @ सोयतकलां
शनिवार प्रात: एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ जिसके कारण नगर सहित क्षेत्र में मातम छा गया एवं लोग गमगीन हो गये। लोकेश पिता राम गोपाल विश्वकर्मा उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी मेडतवाल धर्मशाला के पास सोयतकला इंदौर कोटा मार्ग जमाल नाले के समीप अपने खेत पर सिंचाई हेतु गया था जहां कुएं में कार्य करते हुए पैर फिसलने के कारण कुएं में गिर गया जिसके कारण मौत हो गयी ।
पिता खेत पर थे-
मृतक लोकेश के पिता राम गोपाल विश्वकर्मा हादसे के वक्त समीप थे उन्होंने अपने लाल को बचाने का अथक प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके और देखते ही देखते अपनी आंखों का तारा बुझ गया। हालांकि तुरंत आसपास खेत व क्षेत्र के पड़ोसी एवं परिचित कुएं पर पहुंच गए और कुछ समय के अंतराल के उपरांत ही मृतक लोकेश लक्की को बाहर निकाल लिया लेकिन जब तक देर हो चुकी थी और लोकेश की मृत्यु हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मृतक नवयुवक के सिर में चोट आई थी जिसके कारण उसकी कुएं के पानी में ही मौत हो गयी।
सात बहिनों का लाडला था लक्की-
सात बहिनों के जन्म के उपरांत मृतक लक्की लोकेश का जन्म हुआ था जो अपनी बहिनों के साथ माता पिता की आंखों का तारा एवं लालडा था उक्त हादसा परिवार पर काल बनकर बरसा परजनो का रो-रो कर बुरा हाल हो गया वहीं क्षेत्र में जिसने भी उक्त हादसे की जानकारी मिली वह गमगीन हो गये एवं परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त की। वही मृतक लोकेश की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए।
पुलिस ने मर्ग कायम किया-
थाना प्रभारी हरीश जेजूरकर ने जानकारी देते हैं बताया कि जानकारी मिलने के उपरांत तुरंत पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंच गई थी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में लिया है एवं शव का पीएम करवाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया है एवं मृतक के परिवार के प्रति सहानुभूति जताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।



