IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

आगर के जिला अस्पताल में समुचित व्यवस्था मिलने पर मरीजो ने किया संतोष जाहिर

जनमत जागरण न्यूज़ @ आगर मालवा

शासन की मंशा है कि सभी को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं ,नि:शुल्क मिले,जिले के जिला चिकित्सालय के पदस्थ डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाप द्वारा मरीजो का शासन की मंशा अनुसार तत्परता से ईलाज किया जाता है। जिले में डॉक्टर द्वारा निःस्वार्थ भाव से की जा रही सेवा का स्वस्थ हुए मरीज गुणगान करते नही थकते है, मरीज बीमारी से ग्रसित होकर जिला अस्पताल आते हैं वहां उन्हें चिकित्सकों एवं स्टॉप के द्वारा शासन की मंशा अनुसार ईलाज एवं अन्य सेवाए उपलब्ध करवाई जाती है।
उज्जैन निवासी शीना कहती है कि वह डिलीवरी के लिए अपने माता जी के घर आगर आई हुई थी यहां उन्होंने जिला अस्पताल में अपना चेकअप करवाया जहां उनकी रिपोर्ट नॉर्मल होने के साथ ही सामान्य डिलीवरी होना बताया गया। वह कहती है कि एक दिन अचानक उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया तथा परिजन उन्हें जिला चिकित्सालय लेकर आए,अपने अनुभव साझा करते हुए वे बताती हैं कि चिकित्सालय जाते समय मन में बहुत घबराहट थी, परंतु प्रसूति वार्ड में पदस्थ डॉक्टर द्वारा मुझे और मेरे परिजन को हिम्मत दिलाते हुए कहां कि आप चिंता ना करिए ऑपरेशन करना पड़ेगा सब कुछ सही रहेगा। मेरी व परिजन की सहमति से डॉक्टर द्वारा मेरा ऑपरेशन किया गया।आपरेशन के बाद मै और मेरा बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है ।
वह कहती हैं कि यहां पर डॉक्टर ने मेरी बहुत अच्छी तरह से देखभाल की और मुझे मोटिवेट भी करते रहें, वे कहती है कि यहां के स्टाफ द्वारा मेरा बहुत अच्छा ख्याल रखा गया। शीना कहती है कि अस्पताल में उन्हें चाय बिस्किट नाश्ता लड्डू एवं शुद्ध भोजन प्राप्त होता है साथ ही पीने के लिए शुद्ध पानी मिलता है। अस्पताल में तीन टाइम साफ सफाई होती है साथ ही डॉक्टर भी समय समय पर राउंड पर आकर हमारा चेकअप करते हैं। शीना ने इतनी अच्छी सेवा के लिए अस्पताल प्रबंधन एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *