IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

मां बगलामुखी मंदिर के दान पात्र खोले गए

जनमत जागरण न्यूज @ नलखेड़ा

विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पर रखी दान पेटियों को तहसीलदार व पदेन सचिव मांँ बगलामुखी प्रबंध समिति पारस वैश्य की उपस्थिति में खोला गया। मंगलवार को स्थानीय माँ बगलामुखी मंदिर की दान पेटियांें को खोलकर दान की राशि की गिनती प्रारम्भ हुई जो बुधवार तक चली। जिसमें 10 लाख 25 हजार के आसपास की राशि दानदाताओं द्वारा दान पात्र में निकली। उक्त राशि की गणना तहसीलदार पारस वैश्य एवं नायब तहसीलदार रामेश्वर दांगी की देखरेख में तहसील पटवारी व राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी गणो द्वारा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *