आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

स्कूलों में बच्चों को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम दिखाने की व्यवस्था करें , कलेक्टर श्री शर्मा

कलेक्टर ने वर्चुअल मीटिंग लेकर दिए निर्देश

जनमत जागरण न्यूज @ आगरमालवा

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 1 अप्रैल को परीक्षा पर चर्चा की जाएगी, इसके लिए जिले के सभी स्कूलों में बच्चों को कार्यक्रम दिखाने की व्यवस्था की जाए। यह निर्देश कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा ने गुरुवार को आयोजित वर्चुअली मीटिंग के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि स्कूली बच्चों को कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी जाए तथा उन्हें शासकीय और निजी स्कूलों में कार्यक्रम देखने हेतु बुलाया जाए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत डीएस रणदा,संयुक्त कलेक्टर एके शर्मा, एसडीएम आगर राजेंद्र सिंह रघुवंशी, एसडीएम सुसनेर सोहन कनाश,सभी जिलाधिकारी तहसीलदार, नायब तहसीलदार समस्त जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ में उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने जिले में 12 से 14 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण में प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला टीकाकरण अधिकारी को निर्देश दिये कि इस आयु वर्ग के सभी स्कूली बच्चों का शिक्षा विभाग से समन्वय कर तीव्र गति से टीकाकरण किया जाए। उन्होंने पशु पालन विभाग के अधिकारी को पशुओं के टीकाकरण अभियान के संबंध में आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। साथ ही निर्देश दिए गए कि जिले की सभी गौशालाओं में रहने वाले गोवंशो के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसे की व्यवस्था कर ली जाए। एक जिला एक उत्पाद की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने उद्यान विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले के कृषको को संतरा उत्पादन के लिए प्रेरित करें। उनकी संतरा उत्पादन संबंधित सभी समस्याओं दूर करने के प्रयास विभागीय स्तर से किए जाए। जिले के संतरा उत्पादक कृषकों को संतरा आधारित खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने हेतु प्रेरित करते हुए शासन की योजनाओं से जोड़े। कलेक्टर ने मनरेगा योजना के अंतर्गत बारिश का जल सहेजने के लिए छोटी-छोटी जल संरचनाओं का निर्माण करवाने तथा स्थानीय स्तर पर मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश पंचायत विभाग के अधिकारी को दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा कर अधिकारियों को शिकायतों का समाधानकारी निराकरण कर पोर्टल से विलोपित कराने के निर्देश दिए। बैठक सी एम राईज स्कूल के संबंध में चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!