6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने 2 घण्टे में पकड़ा
बुरे काम का बुरा नतीजा आरोपी का तोड़ा मकान
मार्ग सकड़ा होने की वजह से नहीं चला मामा शिवराज का बुलडोजर
जनमत जागरण न्यूज @ सुसनेर
सुसनेर-हाल ही में ग्वालियर के लश्कर क्षेत्र में रॉक्सी टाकीज में एक 11 वर्षीय बालिका को बंधक बनाकर दुष्कर्म की घटना हुई थी जिस पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बुधवार को रीवा में प्रदेश के कलेक्टर एसपी को सख्त निर्देश दिए थे कि अपराधियों को कुचल दो, उनके घर तोड़ दो, मजबूर कर दो की वो प्रदेश छोड़कर चले जाएं जिस पर प्रशासन ने सख्ती से बुधवार को ही मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी का मकान बुलडोजर से ढहा दिया था और सख्त कार्यवाही की थी परन्तु उसके बावजुद भी मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी करने से ऐसे अपराधियों खोप नही खा रहे है। और मुख्यमंत्री के आदेश के एक दिन बाद ही गुरुवार को सुसनेर नगर के पांच पुलिया क्षेत्र में एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना को समीप गांव नांदना के 20 वर्षीय युवक ने अंजाम दे दिया। जिस पर पूरे नगर में आक्रोश फैल गया और गुस्साए युवकों ने उक्त घटना को लेकर डाक बंगला चौराहै पर हंगामा कर दिया और नगर की दुकानों को जबर्दस्ती बन्द कराने का प्रयास किया जिस पर पुलिस ने मुश्किल से काबू पाया। मुख्यमंत्री के सख्त आदेश और घटना की गम्भीरता को देखकर जिला कलेक्टर अवधेश कुमार शर्मा और जिला पुलिस अधीक्षक राकेशकुमार सगर तत्काल मौके पर पहुँचे और मासूम बच्ची के परिजनों से मुलाकात कर आरोपी को तत्काल पकड़ने के लिए 10 हज़ार के इनाम की धोषणा की।
क्या है पूरी घटना
नगर के पांच पुलिया क्षेत्र में स्थित अपने नाना की दुकान में आई हुई 6 वर्षीय नाबालिक बालिका को दुकान में अकेला बैठा देख 20 वर्षीय युवक ने बलात्कार किया। उक्त घटना से नगर में रोष फेल गया था। मामले की गंभीरता को देखकर जिला पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर घटनास्थल पर पहुँचे और आरोपी को पकड़ने के लिए 10 हज़ार का इनाम की धोषणा की। जिस पर पांच पुलिया के पास स्थित नाबालिक के परिवार की दुकान में हुई वारदात में सुसनेर पुलिस ने सरगर्मी से तलाश कर मात्र दो घण्टे में ही आरोपी रामगोपाल पिता नग्गा मेघवाल निवासी नंदना के खिलाफ बलात्कार एवं पास्को एक्ट में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। घटना को लेकर सुसनेर में तनाव की स्थिति निर्मित हो गयी पुलिस की कार्यवाही जारी। वही पुराना बस स्टैंड के समीप स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बालिका का मेडिकल परीक्षण के लाया गया।
“सुसनेर में 6 वर्ष की बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना पर मैने मौके पर पहुँचकर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के लिए 10 हज़ार के इनाम की धोषणा कर गिरफ्तारी के आदेश दिए थे जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर पास्को एक्ट में कार्यवाही की जा रही है।”- राकेशकुमार सगर, जिला पुलिस अधीक्षक, आगर मालवा
रेप के आरोपी का मकान प्रशासन ने किया धरा शाही

6 वर्षीय बच्ची के साथ 20 वर्षीय युवक रामगोपाल ने हैवानियत को पार करते हुए रेप कर डाला संगीन अपराध को देखते हुए प्रशासन ने उसका मकान धराशाई कर दिया मार्ग सकरा होने के कारण शिवराज मामा का बुलडोजर नहीं पहुंच पाया श्रमिक की मदद से आरोपी के मकान को ध्वस्त किया गया जिला कलेक्टर अवधेश कुमार शर्मा के आदेश पर तहसीलदार विजय कुमार सेनानी एवं नायब तहसीलदार देवेंद्र दानगढ़ पुलिस बल को साथ ले जाकर ग्राम नंदना पहुंचे और आरोपी के घर रामगोपाल की माता पिता और भाई का हिस्सा छोड़ कर मकान धराशाई कर दिया



