आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

साहब .. प्रताड़ना से में मेरी मां चल बसी,हमारे ऊपर हमला हुआ..हम फरियादी हैंं, हमें क्यों बनाया आरोपी.. !

बड़ागांव चौकी प्रभारी पर प्रताड़ित करने पर महिला की मौत का परिजनों ने लगाया आरोप, चौकी पर महिला की लाश रख किया प्रदर्शन, एसडीओपी को दिया आवेदन

जनमत जागरण न्यूज़ @ नलखेड़ा

साहब .. प्रताड़ना से में मेरी मां चल बसी,हमारे ऊपर हमला हुआ..हम फरियादी हैंं, हमें क्यों बनाया आरोपी.. !

23 मार्च को हाथ में देसी कट्टा लेकर रात 11:00 बजे हमारे घर पर 10 -11 लोगों ने हमला किया है हम फरियादी हैं हमें क्यों बनाया आरोपी । बड़ागांव चौकी प्रभारी ने हमारे वाहन और कृषि यंत्र जप्त कर लिए ,बहुत परेशान किया साहब इसकी दहशत में मेरी मां चल बसी । उक्त आरोप रविवार को बड़ागांव चोकी में एसडीओपी एन एस रावत को दिए गए आवेदन के माध्यम से बड़ागांव चौकी प्रभारी पर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने अपनी बात कही ।

पुलिस चौकी का किया घेराव

मामला नलखेड़ा तहसील के बड़ागांव टप्पे का है जहाँ वृद्ध महिला की मृत्यु पर परिजनों ने अलसुबह से ही पुलिस चौकी का घेराव कर रखा था। प्रातः काल से ही परिजन लाश लेकर चौकी पर बैठे प्रातः काल लगभग 07ः30 महिला की मृत्यु के बाद परिजनों द्वारा पुलिस चौकी का घेराव कर लिया गया था। पुलिस अधिकारी सहित जवानों का दस्ता मौजूदा हालात को देखकर तैनात खड़ा था। परिजनों, जनप्रतिनिधि गण एवं ग्रामीण जन की जिद को देखकर मामला गंभीर हो चुका था। परिजन निष्पक्ष जांच एवं दोषियो पर कार्यवाही को लेकर चौकी प्रांगण में अड़े थे। प्रशासनिक अधिकारियों की कई घंटों की समझाइश के पश्चात् परिजन शांत हुए एवं मृतक के अंतिम संस्कार के लिए चौकी से चले गए।

यह था मामला

परिजनों का आरोप है कि चौकी प्रभारी माधव सिंह परिहार ने प्रतिदिन घर पहुँच महिला को प्रताड़ित करता था। जिसके चलते महिला की मृत्यु हो गई। रविवार को एसडीओपी को एक आवेदन दिया गया । जिसके अनुसार 23 मार्च 2022 को दो गुटो में हुई मारपीट को लेकर यह मामला चर्चा में आ गया। आवेदन में फरियादी विष्णु गिर, परमानन्द गिर को जान से मारने की नियत से गिरीराज, नारायण, भैरूसिंह व ललित 23 मार्च रात्रि लगभग 11 बजे गाली गलौच करते हुए आए। हथियार देख फरियादी विष्णु गिर मौके से भाग गया। परमानन्द पर आरोपी गणो ने हमला कर दिया बीच बचाव करने पास में संतोष गिर से भी आरोपी गणों ने मारपीट की।

घटनास्थल पर नहीं थे उन पर भी लगा दी धारा 307

एसडीओपी एन एस रावत को दिए गए आवेदन के माध्यम से परमानंद और विष्णु ने चौकी प्रभारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त घटना को लेकर फरियादी परमानन्द की रिपोर्ट पर सामान्य धाराओं में आरोपीगण पर एक एफआईआर दर्ज की। फरियादी के कथन अनुसार पुलिस प्रशासन ने एकपक्षीय कायमी करते हुए आरोपीगणो की सूचना को लेकर परमानन्द, संतोष, विष्णु सहित लक्ष्मीनारायण, जादू गिर, ओम गिर जो मौके पर नहीं थे उन पर भी चौकी प्रभारी परिहार ने आईपीसी की धारा 307 की कायमी कर दी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन दिन प्रतिदिन फरियादी व परिवार को प्रताड़ित करने लगा। फरियादी के कृषि एवं अन्य वाहन को जब्त कर चौकी में रख लिया गया। आवेदन अनुसार चौकी प्रभारी परिहार एवं आरोपीगणों के द्वारा प्रताड़ित करने पर वृद्ध महिला चन्द्रकलाबाई की ह्दय की गति रूकने के कारण मौत हो गई।

निष्पक्ष जांच की मांग की

आवेदन में पुलिस चौकी प्रभारी माधवसिंह परिहार एवं अन्य आरोपीगणो के विरूद्ध उचित एवं दण्डात्मक कार्यवाही की मांग की गई। मामले की निष्पक्ष जांच करने, प्रार्थीगण तथा निर्दोष व्यक्तियों के विरूद्ध जो धाराएं लगाई गई है, उन्है तत्काल हटाने की मांग की गई।

इनका कहना

बड़ागांव चौकी का मामला संज्ञान में आया है 23 मार्च को जो घटना हुई है उस मामले को लेकर एक आवेदन आया है उक्त मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी।

एसडीओपी एन एस रावत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!