दांगी समाज के युवाओं ने रामनवमी पर निकाला भव्य चल समारोह
जनमत जागरण न्यूज़ @ सोयतकलां
सोयत कला में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के पावन पर्व रामनवमी पर दांगी समाज के युवाओं द्वारा भव्य चल समारोह निकाला गया। चल समारोह की शुरुआत पंचमुखी हनुमान मंदिर सोयत कला में पूजन अर्चन कर शुरुआत की गई, इसके पश्चात वहां से शुरू होकर चल समारोह सोयत नगर के मुख्य मार्गो से होता हुआ निकला, चल समारोह का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

समारोह में युवाओं द्वारा जय श्रीराम के नारे लगाते हुए हाथों में भगवा ध्वज लिए हुए कतार बद्ध रूप से सभी युवा चल रहे थे।
सोयत नगर के पश्चात मुख्य मार्गो से होता हुआ चल समारोह धीरे धीरे साल्याखेड़ी डोंगरगांव होता हुआ पिपलिया खेड़ा बालाजी में समापन हुआ, जहां पर उपस्थित सभी युवाओं ने बालाजी महाराज के दरबार में बैठ कर के सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया।

पाठ समाप्ति के पश्चात श्री पिपलिया खेड़ा बालाजी की महा आरती की गई जिसमें सभी युवाओं ने महा आरती में भाग लिया महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण कर चल समारोह का समापन किया गया,।
इस अवसर पर दांगी युवक संघ प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष दांगी, जिला अध्यक्ष प्रदीप दांगी, उपाध्यक्ष फूलचंद दांगी, मोतीलाल दांगी, बजरंग दांगी पत्रकार, राजेश दांगी, बालचंद दांगी, अरविंद दांगी, पप्पू दांगी,विष्णु दांगी, रामबाबू दांगी ,मुकेश दांगी, अंतिम दांगी, विष्णु दांगी ,राहुल दांगी ,सोनू दांगी ,देवेंद्र दांगी ,दिनेश दांगी ,राधेश्याम दांगी ,श्रीराम दांगी, बजरंग दांगी, विनोद दांगी, रामनिवास दांगी, राकेश दांगी, सतीश दांगी, भेरूलाल दांगी, भूपेंद्र दांगी के साथ ही बराई, गुराडिया, किशनपुरा, पिपलिया खेड़ा , खिंदिया खेड़ी, निशानियां ,खेरिया ,कंवरा खेड़ी, अमानपुरा, कल्याणपुरा, लोहारिया, बिजना खेड़ी ,श्रीपतपुरा, कंठालिया का खेड़ा आदि गांव से समाज बंधु सम्मिलित हुए।



