आजादी के बाद से अब तक कांग्रेस ने कि तुष्टीकरण की राजनीति ,उत्तराखंड सीएम ने किए मां बगलामुखी दर्शन
आगर की जिले कि प्रभारी मंत्री सिंधिया ने की मुख्यमंत्री की अगवानी

जनमत जागरण न्यूज़ @ नलखेड़ा
बुधवार को विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी माता के उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दर्शन किए । पत्रकार वार्ता में एक प्रश्न के उत्तर में श्री धामी ने कहा देश के अंदर जितने भी राजनीतिक दल हैं बीजेपी को छोड़कर वह सारे के सारे तुष्टिकरण और केवल वोटों की राजनीति करते हैं उन्होंने और कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी से लेकर अब तक केवल तुष्टीकरण किया है, आज केवल विकास की बात होती है, मोदी जी का मंत्र है सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास।
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी व उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बुधवार को इंदौर से सड़क मार्ग द्वारा आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे। जहाँ उन्होंने माता के दर्शन कर प्रदेश की जनता के सुख-समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री धामी व अन्य अतिथियों ने मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास रोजगार विभाग मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की अगवानी में मां बगलामुखी मंदिर पहुंचकर मातारानी के दरबार में मां का आशीर्वाद लिया।
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मातारानी की पूजा की

सीएम धामी, मंत्री जोशी व जिला प्रभारी मंत्री सिंधिया ने मंदिर गर्भगृह में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मातारानी की पूजा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने मंदिर परिसर में कन्याओं का पूजन कर कन्याभोज करवाया। साथ ही मंदिर में विशेष हवन अनुष्ठान भी किया। हवन पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम व अन्य अतिथियों का स्वागत कर मुलाकात की। कार्यक्रम पश्चात सीएम धामी व मंत्री जोशी मंदिर के समीप बनाये गए हेलीपैड पहुंचे तथा हेलीकॉप्टर द्वारा उज्जैन के लिए रवाना हुए।
इस अवसर पर क्षेत्रिय विधायक विक्रम सिंह राणा, जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह बरखेड़ी, पूर्व विधायक फूलचंद वेदिया, पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप सकेलचा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेम मस्ताना, अशोक लोढ़ा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रेम राठौर, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी में कलेक्टर अवधेश शर्मा पुलिस, अधीक्षक राकेश कुमार सगर, एएसपी एन एस सिसौदिया, एसडीएम सोहन कनाश, नलखेड़ा तहसीलदार पारस वैश्य सहित अन्य कई अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।



