चलित प्रयोगशाला से 40 खाद्यान्न सामग्री की मौके पर की जांच , 38 मानक एवं 02 नमूने अवमानक पाए गए
जनमत जागरण न्यूज @ आगरमालवा
कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा के मार्गदर्शन में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 18 अप्रैल को चलित खाद्य प्रयोगशाला द्वारा आगर में जांच की गई।चलित खाद्य प्रयोगशाला द्वारा 10 प्रतिष्ठानों पर जांच की गई। जिसमें मिर्ची मसाला दुकानों से विभिन्न प्रकार के मसाले, नमकीन साल्टेड सिंगदाना, रोस्टेड चने,भूंगड़े, तुअर दाल, मूंग दाल, मसूर दाल, जीरा, शाह जीरा, मिर्ची, हल्दी, धनिया पाउडर, विभिन्न प्रकार के मसाले दाल चीनी, जाय पत्री , कलीमिर्ची, पिंगल, टोस्ट आदि के 40 नमूने की मौके पर ही प्राथमिक जांच की गई। जिनमे से 38 नमूने मानक एवं 02 नमूने अवमानक पाये गये। बेस्ट बिफोर अवधि व्यतीत सामग्री लगभग 50 ग्राम हल्दी पाउडर, के 18 पैकेट जिसका बाजार मूल्य 180 रुपये है, जप्त कर नष्ट करवाए गए। न्यू सब्जी मंडी, मिर्ची बाजार पर दैनिक उपभोग की सामग्री की असलियत की पहचान के घरेलू आसान टिप्स एवं मौके पर ही जांचकर जागरूक किया गया। खाद्य सामग्री के निर्माण, संग्रहण, परिवहन, विक्रय करने वाले सभी कारोबारी अपने वार्षिक टर्न ओवर अनुसार खाद्य लाइसेंस पंजीयन अनिवार्यता प्राप्त कर दुकान एवं वाहन में लगा ले। बिना संतोषजनक कारण के बेस्ट बिफोर अवधि व्यतीत सामग्री प्रदर्शन में रखे पाये जाने, साफ सफाई, नही पाये जाने पर कामियां में सुधार हेतु 2 दुकानदारों को धारा 32 का नोटिस देकर 15 दिवस में दिये गये निर्देश अनुसार सुधार एवं पूर्तियाँ कर दस्तावेज मय जवाब कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जवाब न देने या संतोषजनक समाधान न किये जाने पर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



