आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

नगर के छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षाओं में प्रदेश एवं जिले में स्थान प्राप्त कर लहराया परचम

जनमत जागरण न्यूज़ @ सोयतकलां

विवेकानंद राष्ट्रीय विद्यालय सोयतकला के बच्चों ने बोर्ड परीक्षाओं में प्रदेश एवं जिले में स्थान प्राप्त करने के साथ-साथ एक भी विद्यार्थी फेल नहीं हुआ है।

कक्षा -10 में छात्र कृतिक पिता अनिल गुप्ता ने ( 97.4 %)प्रदेश मेरिट लिस्ट में दसवां स्थान प्राप्त कर जिले को गौरव प्रदान किया है। साथ ही कक्षा -10 की छात्रा राशि पिता कमल गुप्ता ने ( 96.6%) जिला मेरिट में दूसरा स्थान, और कक्षा – 12 (एग्रीकल्चर) की छात्रा अक्षता पिता बाबूलाल कुंभकार ने 91.4% अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

कक्षा- 10 में 16 विद्यार्थियों ने 90% से ऊपर एवं कुल 77 परीक्षार्थियों में से 69 ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। इसी प्रकार कक्षा- 12 में भी 85% से ऊपर 19 विद्यार्थी एवं कुल 83 परीक्षार्थियों में से 76 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त कर इतिहास रच दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!