IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

बोर्ड परीक्षा में नगर के संयम को मिला प्रदेश में 9वां स्थान

कालिदास विद्या निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने लहराया अपना परचम

जनमत जागरण न्यूज़ @ सोयतकलां
नगर के मेधावी छात्रों ने एक बार फिर क्षेत्र का नाम प्रदेश स्तर पर लाकर गौरवान्वित किया । शुक्रवार को जैसे ही माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किए गए उसमें नगर के संयम जैन को प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त हुआ । परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद कालिदास विद्या निकेतन के प्राचार्य और स्टाफ गण संयम जैन के घर पर जाकर उसके माता-पिता और दादा-दादी को बधाई देने पहुंचे और शुभकामनाएं दी । शुक्रवार को मध्यप्रदेश शिक्षामंडल द्वारा घोषित माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के परिणाम स्वरूप सोयतकलां के कालिदास विद्या निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने अपना परचम लहराया । 10th और 12th क्लास में अपना शत प्रतिशत परिणाम देकर प्रदेश, जिला और नगर में विद्यालय को किया गौरवान्वित किया।
कालिदास विद्या निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल के 10th के छात्र संयम जैन पिता मनीष जैन(97.6%) ने स्टेट मेरिड में 9वां स्थान एवम् 12th बायो संकाय में छात्रा नेहा राठौर पिता विजय राठौर(95.2%) ने जिले में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *