IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

जय हो शनि देव जय हो तेरी , मेरे जीवन में हर दम कृपा हो तेरी…

शनि अमावस्या के महापर्व पर शनि मंदिर में लगा भक्तों का मेला, हजारों भक्तों ने अपने घर परिवार की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए शनिदेव की आराधना की

जनमत जागरण न्यूज @ सोयत कलां

श्री शनिधाम गुराडिया में शनि अमावस्या के पावन पर्व पर हजारों भक्तों ने अपने घर परिवार की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए शनिदेव की आराधना की। मध्य प्रदेश राजस्थान सीमा पर चंवली नदी के पावन तट पर स्थित शनि मंदिर पर शनिवार को शनि अमावस्या के पावन पर्व होने से सुबह से ही भक्तों का आना ल शुरू हो गया जो देर शाम तक चला। सुबह 8:00 बजे शनि देव की महा आरती की गई।क्षेत्र का एकमात्र शनि मंदिर होने के कारण यहां पर राजस्थान मध्य प्रदेश सहित आसपास के अनेक स्थानों से दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मनोकामना ले करके आते हैं जिन पर भगवान श्री शनिदेव की विशेष कृपा होती है यहां आने वाले सभी भक्तों की मुरादे पूरी होती है।


भक्तगण शनिदेव के दरबार में काला कपड़ा काला तिल काले उड़द शाहिद पूजा सामग्री से पूजन कर अपने परिवार में सुख समृद्धि एवं शांति की मंगल कामना करते हैं। यहां आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए समिति की ओर से प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी।
भीषण गर्मी का समय होने के कारण भक्तों के लिए छाया के लिए मंदिर परिसर के रास्ते में टेंट की व्यवस्था की गई एवं पीने के पानी के लिए शीतल जल की व्यवस्था समिति द्वारा सभी भक्तों के लिए की गई। ताकि भक्तों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े।
पुलिस व्यवस्था रही चाक-चौबंद
सोयत थाना प्रभारी सहित उनकी पूरी टीम ने प्रशासनिक व्यवस्था संभाली ताकि भक्तों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा ना हो। साथ ही SDERF की टीम भी स्नान घाट पर पूरे समय उपस्थित रहे ताकि किसी भी प्रकार की कोई अनहोनी घटना ना हो।
प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया दर्शन लाभ
सुसनेर एसडीएम एसडीओपी महोदय नायब तहसीलदार सहित कहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने शनि अमावस्या के पावन पर्व पर शनि धाम गुराडिया पहुंचकर दर्शन लाभ लिया साथ ही वहां की प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा भी लिया।
मंदिर समिति ने आभार माना
शनि अमावस्या का पावन पर्व होने के कारण भक्तों की हर प्रकार से मदद करने के लिए मंदिर प्रबंध समिति ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों एसडीआरएफ टीम पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं का आभार माना जिसमें समिति के अध्यक्ष बालाराम दांगी,प्रबंधक बद्रीलाल जायसवाल,सेठ कन्हैयालाल दांगी,शिवसिंह गुर्जर,नंदकिशोर शर्मा प्राचार्य,गोपाल चौधरी,सीताराम प्रजापत,बालाराम दांगी,कैलाशदांगी अध्यापक,फूलचंद दांगीअध्यापक,महेश दांगीअध्यापक,गोपाल दांगी,बनवारीलाल,बालचंद दांगी,लोकेश पालीवाल के साथ ही सभी सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *