IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवामध्यप्रदेश

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को मिली 108 एंबुलेंस एवं जननी एक्सप्रेस की सौगात

पहले की तरह 108 दयाल करने पर उपलब्द होगी सुविधा

जनमत जागरण न्यूज @ सोयत कलां

क्षेत्र में लंबे समय से 108 वाहन खराब अवस्था में था जिसकी समय-समय पर रिपेयरिंग करवा कर बमुश्किल काम चलाना पड़ता था वही जननी एक्सप्रेस की भी हालत बद से बदतर थी लेकिन मध्य प्रदेश सरकार के मुख्य श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सोयतकलां क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति करते हुए थाना 108 एंबुलेंस एवं जननी एक्सप्रेस वाहन उपलब्ध करवाया जिसके कारण अब आम जन को दुर्घटना के वक्त 108 एंबुलेंस सर्व सुविधायुक्त की तुरंत व्यवस्था उपलब्ध रहेगी साथ में प्रसुताओ को भी जननी एक्सप्रेस की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।
राणा टीम ने किया पूजन अर्चन-
क्षेत्रीय विधायक राणा विक्रम सिंह के प्रतिनिधि सुभाष दांगी के साथ राणा टीम के सदस्य शनिवार देर शाम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे एवं 108 एंबुलेंस वह जननी एक्सप्रेस का विधि विधान के साथ पूजन अर्चन कर मिठाई वितरित कर हर्ष व्यक्त किया वही विधायक प्रतिनिधि सुभाष दांगी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं क्षेत्रीय विधायक राणा विक्रम सिंह को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राणा टीम के वरिष्ठ शैलेंद्र सिंह चौहान, श्याम सुंदर गुप्ता बालचद प्रजापत भगवान भावसार देवेंद्र दांगी सुरेश डांगी (जमाई) बजरंग दांगी पत्रकार के साथ अन्य राणा टीम के सदस्य पैरामेडिकल स्टाफ मुकेश दांगी पायलेट रमेश ट्रेन जननी एक्सप्रेस का स्टाफ के साथ स्वास्थ विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *