IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवामध्यप्रदेश

5 सालों से बंद पड़े बढ़ाई रास्ते पर हर बार निभाई जा रही औपचारिकता ग्रामीण हो रहे परेशान

रास्ते के मामले में आवेदन देने के बाद भी नहीं निकला समाधान मिला आश्वासन

जनमत जागरण न्यूज @ सोयत कलां

समीप ग्राम सालिया खेड़ी में विगत 5 सालों से बंद पड़े बढ़ाए रास्ते को को लेकर क्षेत्र के मीडिया कर्मियों द्वारा समाचार प्रकाशित किए गए थे समाचार प्रकाशित करने के बाद औपचारिकता निभाने के लिए राजस्व विभाग और ग्राम पंचायत मौके पर पहुंची थी पर सिर्फ ग्राम वासियों को आश्वासन देकर फिर से छोड़ दिया गया ग्राम पंचायत एवं राजस्व विभाग की सजा ग्रामीणों को भुगतनी पड़ रही है

यही नहीं दिलचस्प बात तो यह है कि हर चीज का सिर्फ राजस्व विभाग और ग्राम पंचायत द्वारा आश्वासन ही दिया जाता है कार्य धरातल पर नहीं होता विगत दिनों पहले ग्राम पंचायत में वार्ड क्रमांक 16 के रहवासियों द्वारा आवेदन दिया गया था जिसमें बताया गया था कि हमारे वार्ड का रास्ता बंद होने की वजह से हमारे घरों तक पानी के टैंकर नहीं पहुंच रहे हैं उस बात को भी एक माह हो गया है जिस पर भी राजस्व विभाग के पटवारी एवं ग्राम पंचायत द्वारा मौके पर पहुंचकर औपचारिकता निभाई गई थी पर आज तक वार्ड वासियों की समस्या का समाधान नहीं हुआ है दिलचस्प बात तो यह है कि कई ग्रामीणों को पट्टे देने की बात राजस्व विभाग द्वारा की जा रही थी पर डेढ़ साल से ऊपर होने के बाद भी राजस्व विभाग एवं ग्राम पंचायत ने आज तक लोगों को पट्टे वितरित नहीं किए हर बार लोगों को आश्वासन दिया जाता है क्या ऐसे ही ग्राम वासियों को राजस्व विभाग एवं ग्राम पंचायत द्वारा आश्वासन ही मिलेगा या फिर धरातल पर समस्या का समाधान भी किया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *