आगर मालवामध्यप्रदेश

आज माँ बगलामुखी प्रकटोत्सव के साथ गौरव दिवस का होगा आयोजन

विभिन्न संगठन व प्रशासन के द्वारा की जा रही तैयारियां

जनमत जागरण न्यूज़ @ नलखेड़ा

नलखेड़ा। विश्व प्रसिद्ध पीताम्बरा सिद्धपीठ  माँ बगलामुखी की पावन नगरी नलखेड़ा में आज माँ बगलामुखी प्रकटोत्सव का आयोजन होगा। इसी के साथ नगर का गौरव दिवस भी मनाया जाएगा। जिसको लेकर विभिन्न संगठनों व प्रशासन के द्वारा तैयारियां की जा चुकी है। सुबह 9 बजे से श्री सांवलिया नाथ मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें भगौरिया नृत्य, राक्षयो का दल, इंदौर के प्रसिद्ध बेंड सहित घोड़े, हाथी,  रथ, बग्घी, बहरूपिये, वृन्दावन के कलाकारो के द्वारा आकर्षण प्रस्तुतिया दी जाएंगी । वही यात्रा में माँ बगलामुखी की झांकी भी रहेंगी। नगर मे शोभायात्रा के दोरान विभिन्न स्थानो पर स्वागत शीतल जल की व्यवस्था समितियों द्वारा की जा रही है । दोपहर 12 बजे मां बगलामुखी प्रकटोत्सव के तहत माता जी को छप्पन भोग लगाकर महाआरती की जावेगी। जिसके बाद पीताम्बरा सेवा समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शाम को बगलामुखी मन्दिर परिसर में दीपोत्सव का आयोजन भी होगा। गौरव दिवस के अवसर पर साँय काल विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसमें इंदौर से सुप्रसिद्ध भजन गायक पीयूष भावसार व सुसनेर की भजन गायिका दिशा जैन के द्वारा भजनो की प्रस्तुतियां दी जाएगी।–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!