राठौर समाज द्वारा भगवान नृसिंह जन्मोत्सव मनाया गया
नगर में निकाला चल समारोह एवं आकर्षक भगवान नरसिंह की झांकी
जनमत जागरण न्यूज़ @ सोयतकलां
नगर में शनिवार को अखिल भारतीय राठौर द्वारा भगवान नरसिंह का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया ! चल समारोह नरसिंह मंदिर पट्टी मोहल्ला से प्रारंभ हुआ । चल समारोह में भगवान नरसिंह की आकर्षक झांकी रथ पर बनाई गई । समाज की महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई । बैंड बाजे एवं डीजे की धुन पर समाज की महिला पुरुष खूब थिरके एवं अपनी खुशी जाहिर की ।

चल समारोह का नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया, रावला कचहरी पर राजपूत समाज, कमल माली नमो नमो टी स्टाल, विश्व हिंदू परिषद/बजरंग दल, जय हिंद डिफेंस एकैडमी के द्वारा चल समारोह का पुष्प वर्षा एवं शीतल पेय पदार्थ पिलाकर स्वागत सम्मान किया गया वही भगवान नरसिंह का पूजन अर्चन किया । चल समारोह नरसिंह मंदिर से प्रारंभ हुआ जो चाणकचौक, छत्रीचौक, माधवचौक, बसस्टैंड से राठोर धर्मशाला से ब्राह्मण मोहल्ला होते हुए नरसिंह मंदिर पहुंचा । नरसिंह मंदिर पर महाआरती उपरांत महाप्रसादी का वितरण किया गया । चल समारोह में प्रमुख रुप से समाज के अध्यक्ष, नवयुवक प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं अन्य समाज के वरिष्ठ गणमान्या नागरिक, नवयुवक मंडल के साथ अन्य सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष चल समारोह में सम्मिलित हुए। युवा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम को सफल बनाने मे सराहनीय सहयोग रहा।



