IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवामध्यप्रदेश

गायत्री परिवार के तत्वाधान में प्रकृति शुद्धि के लिए दी यज्ञ में आहुतियां

अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा करवाए गए ग्रहे ग्रहे यज्ञ परिवारों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

जनमत जागरण न्यूज @ सोयत कलां
सभी निरोगी हों। सभी स्वस्थ रहें। दुनिया में जो प्रकृति मे असंतुलन बना हुआ है उसके संतुलन हेतु एवं प्रकृति शुद्धि के लिए कुछ ऐसे ही भावों के साथ अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के आह्वान पर नगर सहित क्षेत्र में एक साथ सैकड़ों परिवारों में गायत्री यज्ञ बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर बुधवार प्रात: 9 बजे से 12 बजे के बीच घरों में गायत्री परिवार के साथ अन्य समाजबंधुओ ने घर- घर में वेद माता गायत्री की प्रार्थना करते हुए यज्ञ आहुतिया देकर पूर्ण किया |

प्रकृति व वातावरण शुद्धि बनाने हेतु किया यज्ञ-
अखिल विश्व गायत्री परिवार के वरिष्ठ मोहन लाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय संस्कृति में यज्ञ का बड़ा आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व है। इसलिए प्रत्येक पर्व त्योहार के उपरांत यज्ञ रखा जाता है। यज्ञ के प्रभाव से विषैली गैसें नष्ट होती हैं सकारात्मक किरणें उत्पन्न होती हैं जो प्रदूषण को समाप्त करती हैं व व्यक्ति को मानसिक शांति और सद्बुद्धि प्रदान करती हैं। यज्ञ से मनोकामना पूर्ति और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का कार्य भी होता है गायत्री परिवार के द्वारा ग्रहे ग्रहे यज्ञ कर आहुतियां देकर यज्ञ किया |
गायत्री परिवार के कमलेश राठौर एवं अन्य सदस्यों द्वारा बुधवार को अपने विचारो से प्रेरित परिवारों मे यज्ञ हवन करने वाले परिवारो मे हवन सामग्री वितरित की। ग्रहे ग्रहे यज्ञ कार्यक्रम को सफल बनाने में अखिल विश्व गायत्री परिवार के मोहनलाल शर्मा राधेश्याम गुप्ता मुकुल भावसार राजीव सोनी, अनिल राठौर,शिवशंकर जी परिहार,कमलेश राठौर, विक्रम सिंह चौहान दुर्गेश कुशवाह के साथ समिति के अन्य सभी सदस्यों का सहयोग रहा |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *