आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

किशोर ने कार पर मारा पत्थर समझाया तो, आधा दर्जन से अधिक लोगों ने घेरकर कार चालक को पीटा

विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल पीड़ित परिवार को लेकर पहुंचा थाने

जनमत जागरण न्यूज @ सोयत कलां

मंगलवार दोपहर 4 बजे के लगभग इंदौर कोटा मार्ग पर ग्राम देहरिया के समीप मोतीसर महाराज जी के जोड़ पर इंदौर की ओर से आ रही कार सवार को कुछ लोगों ने घेरकर पीटा, कार में अन्य छोटा भाई माता पिता बहन के साथ एक मासूम बच्चा था जो उक्त घटना से घबरा गए एवं आनन-फानन में अपने परिचितों एवं पुलिस उक्त घटना की सूचना दी।
प्राप्त जानकारी अनुसार इंदौर निवासी एक परिवार ग्राम कोटडी पिडावा जिला झालावाड़ राजस्थान में रिश्तेदार के यहा कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए जा रहे थे तभी मोतीसर महाराज जी ग्राम देहरिया के समीप जोड़ पर एक किशोरो ने चलती कार पर पत्थर मारे, कार चालक ने कार रोक कर किशोर को समझाना चाहा तभी खेत पर काम कर रहे आधा दर्जन से अधिक लोग दौड़कर आए एवं कार चालक को बेरहमी से पीटा मोबाईल छिनने का प्रयास किया एयर फोन तोड दिए। गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और कहा तुम्हें जहां शिकायत करना हो कर दो हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

विहिप/बजरंग दल कार्यकर्ता पहुंचे थाने-
क्षेत्र में वर्ग विशेष के लोगों के द्वारा एक बेगुनाह हिंदू परिवार के साथ मारपीट की गई सूचना मिलने के उपरांत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुंचे एवं पीड़ित पक्ष को साथ में लेकर संबंधित आरोपितों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाई तो वही कांग्रेस के नेता भी थाने पहुंचे एवं आरोपितो की वकालत करते हुए समझौते के लिए दबाव बनाते नजर आए।

पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध किया-
थाना प्रभारी रणजीत सिंगार ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर का परिवार कार से सोयत की ओर आ रहा था तभी देहरिया गांव के समीप कार चालक के साथ मारपीट हुई थी फरियादी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपित कालू, इकबाल शाह, सद्दाम शाह एवं अन्य दो अज्ञात के खिलाफ प्रकरण पंजीकृत कर लिया है आरोपित ग्राम देहरिया के निवासी बताए जा रहे हैं मामला विवेचना में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!