आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

राज्य स्तरीय जैव विविधता के प्रथम पुरस्कार सम्मानित हुए आगर जिले के गोरव जैविक किसान राधेश्याम

मुख्य अतिथि अशोक वर्णवाल (प्रमुख सचिव) द्वारा3 लाख रुपए शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित 

जनमत जागरण न्यूज @ सोयत कलां

मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर जैव विविधता पुरस्कार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । रविवार को वर्ष 2021-22 का राज्य स्तरीय वार्षिक जैव विविधता पुरस्कार ऑडिटोरियम हॉल आर.सी.व्ही.पी. प्रशासन अकादमी भोपाल में वितरण किया गया । इस समारोह मेंआगर मालवा जिले के गौरव राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित जैविक क्षेत्र में कई उपलब्धि हासिल करने वाले प्रगतिशील किसान राधेश्याम परिहार ग्राम बिनायका को राज्यस्तरीय व्यक्तिगत प्रथम पुरस्कार के साथ 3 लाख रुपए शील्ड व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक वर्णवाल प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन एवं रमेश चंद्र गुप्ता प्रधान मुख्य वन संरक्षक मध्य प्रदेश , डॉ अतुल कुमार श्रीवास्तव सदस्य सचिव मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड थे । समारोह में परिहार व उनकी टीम के सदस्य राजेश कुमरावत डायरेक्टर आरएमजी न्यूट्राकेयर प्राइवेट लिमिटेड सोयत कला ,  तूफान सिंह जी सिसोदिया रापडी  अध्यक्ष कृषि समिति आदि  इस अवसर पर समारोह में उपस्थित थे ।

कैसे और किन किसानो को मिलता है यह पुरस्कार
    आपको बता दें कि यह पुरस्कार प्रतिवर्ष जैव विविधता संरक्षण को प्रोत्साहन देने एवं इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य कर रहे व्यक्ति संस्थान शासकीय को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा राज्य स्तरीय वार्षिक जैव विविधता पुरस्कार योजना प्रारंभ की गई। जैव विविधता बोर्ड का प्रयास विलुप्त होती वनस्पतियों व जंगली जीव जंतुओं को कैसे सुरक्षित किया जाए यह पहल बोर्ड द्वारा की जा रही है। योजना में प्रविष्ठियां पूरे राज्य से आमंत्रित की जाती है जिला स्तरीय जैवविविधता समिति प्रविष्टियों को प्राप्त कर के जिला कलेक्टर महोदय को अनुमोदन के लिए प्रेषित करती है । कलेक्टर के अनुमोदन के बाद राज्य स्तरीय जैव विविधता बोर्ड भोपाल को भेजी जाती है। राज्य स्तरीय समिति समस्त प्राप्त प्रविष्टियों में से श्रेष्ठ प्रविष्टि का चयन करने के बाद पुरस्कार की श्रेणी तय करती है । 
12 सालों में कई पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं कृषक राधेश्याम
जैविक क्षेत्र में जीरो बजट लागत वाली खेती को बढ़ाने वाले प्रगतिशील किसान राधेश्याम परिहार विगत 12 वर्षों से पर्यावरण अनुकूल प्राकृतिक खेती करते हैं वह मध्यप्रदेश राज्य जैविक प्रमाणीकरण संस्था भोपाल से पंजीकृत है।  परिणाम स्वरूप उन्हें राष्ट्रीय स्तर के तीन पुरस्कार जैसे धरती मित्र 2017 ,  कृषि भूषण 2017 ,कृषक सम्राट 2020 तथा राज्य स्तर के एक पुरस्कार वर्ष 2016 में तथा दूसरा पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 22 मई 2022 पर बोर्ड द्वारा राज्य स्तरीय व्यक्तिगत प्रथम पुरस्कार दिया गया । इसी तरह संभाग स्तरीय और जिला स्तरीय दर्जनों अवार्ड  का इनके द्वारा प्राप्त किए गए हैं। फॉर्म पर समय-समय पर संभाग स्तरीय एवं जिला स्तरीय अधिकारी भ्रमण के लिए भी आते रहते हैं एवं उनके कार्यों की सराहना करते हैं । 10 जिलों के 12 सो किसानों को कर रहे हैं प्रशिक्षित
  10 जिलों के करीब 1200 किसान से जुड़े हुए हैं फार्म पर किसानों की आमदनी बढ़ाने एवं पर्यावरण को बचाने का प्रशिक्षण परिहार द्वारा किया जाता है । फार्म में फ्रूट प्रोसेसिंग इकाई, प्राकृतिक खेती में जंगली जीव जंतुओं की भुमिका एवं उनके योगदान , रासायनिक खेती से होने वाले नुकसान आदि विषयों पर समय-समय पर इनके द्वारा निशुल्क संगोष्ठी आयोजित की जाती है ।

इन्हें भी मिला पुरस्कार


 जैव विविधता के क्षेत्र में व्यक्तिगत अशासकीय प्रथम पुरस्कार राधेश्याम परिहार द्वितीय पुरस्कार एस एल गर्ग इंदौर , व्यक्तिगत शासकीय प्रथम पुरस्कार अर्चना शुक्ला शिक्षक सतना द्वितीय पुरस्कार डॉ गौरव कुमार सक्सेना कटनी, जैव विविधता प्रबंधन समिति के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार ₹5 लाख रुपए महिदपुर नगर पालिका, संस्थागत अशासकीय प्रथम पुरस्कार तीन लाख रुपए पुरस्कार  सर्व हिताय संकल्प पर्यावरण मित्र संस्थान नीमच , द्वितीय पुरस्कार ₹3 लाख रुपए मानस कॉन्वेंट हाई सेकेंडरी स्कूल राजगढ़ जिला धार को दिया गया । इस प्रकार शासकीय जैव विविधता के क्षेत्र में शासकीय संस्थाओं, महाविद्यालयों वन मंडल आदि को भी पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!