IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवामध्यप्रदेश

बीमार बेसहारा लाचार बुजुर्गों को विश्व हिंदू परिषद सेवा कार्य के तहत उज्जैन सेवा धाम आश्रम के लिए लेकर निकले

जनमत जागरण न्यूज @ सोयतकलां

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा सुरक्षा संस्कार एवं सेवा कार्य के तहत नगर सोयत में विगत एक माह से मानसिक रोगी जो खड़े होने में असमर्थ था एवं बेसहारा और असहाय था जिसके रोटी पानी के भी लाले पड़ रहे थे एवं रूखी सूखी जो कोई दे देता उससे अपना पेट भर रहा था बुधवार विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा नायब तहसीलदार प्रियंक श्रीवास्तव एवं मेडिकल ऑफिसर उमेश पाटीदार से पत्र बनवा कर राष्ट्रीय स्तर के सेवा धाम उज्जैन आश्रम पहुंचाने के लिए रोहित नगर से लेकर निकले जहां बुजुर्ग असहाय मानसिक रोगी एवं बीमार व्यक्तियों का उपचार एवं खाने-पीने के साथ सभी प्रकार की सेवाएं की जाती है। उक्त कार्य में विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राठौर बजरंग दल सहसंयोजक नितिन तोमर विक्की यादव बजरंगबली ध्रुव भावसार बजरंगी का सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *