IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवामध्यप्रदेश

पहाड़ी को हरा-भरा करने का लिया संकल्प प्रतिवर्ष किया जाता पौधारोपण

पौधे लगाने के बाद सोनी उठाते हैं बड़ा करने की पूर्ण जिम्मेदारी

जनमत जागरण न्यूज @ सोयत कलां

अक्सर देखा जाता है प्रतिवर्ष हजारों पौधे लगाने का लक्ष्य लिया जाता है एवं पौधे लगाते वक्त फोटो सेशन भी किया जाता है लेकिन पौधे लगाने के बाद उन पौधो की देखरेख ठीक से नहीं की जाती जिसके कारण वह पौधे बड़े नहीं होते फिर अगले वर्ष उसी स्थान पर नए पौधे रोपण का कार्य किया जाता है हालांकि खर्च के नाम पर कागजों में जरूर पौधे भ्रष्टाचार के रूप में बड़े हो जाते हैं। यह सब आम बात हो गई है लेकिन इसके विपरीत प्राथमिक कृषि साख संस्था में पदस्थ पुरुषोत्तम सोनी पिछले 6 वर्षों से शासकीय वेयर हाउस के आसपास पहाड़ी को हरा-भरा करने के लिए करीब चार दर्जन से अधिक पेड़ पौधे लगाए हैं वर्षा ऋतु में पौधारोपण कर ट्री गार्ड लगाया जाता है एवं उनकी देखरेख की भी पूर्ण रूप से जिम्मेदारी उठाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *