IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवामध्यप्रदेश

सोयत थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न

जनमत जागरण न्यूज @ सोयत कलां

रक्षाबंधन श्री कृष्ण जन्माष्टमी मोहर्रम एवं अन्य धार्मिक त्योहारों को लेकर शनिवार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से थानाप्रभारी रणजीत सिंगार ने आगामी त्योहारों के बारे में जानकारी एकत्रित करते हुए जुलूस जलसे में मार्ग में आने वाली समस्याओं के बारे में सम्बंधित विभाग को उक्त समस्या के समाधान के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर नगर परिषद के नितिन शर्मा, राजस्व विभाग पटवारी जयेश त्रिवेदी,एमपीईबी मनोज शाक्य,विधायक प्रतिनिधि गोविन्द सिंह झाला,पत्रकार मनीष जैन, विहिप जिला उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह नरूका,विहिप प्रखंड अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राठौड़, बजरंग दल सहसंयोजक नितीन तोमर,सदर सलीम पटवारी , इब्राहिम मौलाना के साथ अन्य ‌समाज के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *