IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवामध्यप्रदेश

भारतीय किसान संघ ने की मांग सोयतकलां को मिले तहसील का दर्जा

भारतीय किसान संघ की प्रदेश सीमित मुख्यमंत्री चौहान से मिली

जनमत जागरण न्यूज @ सोयत कलां

खेत सड़क योजना सोलर पंप योजना स्थाई कृषि पंप योजना सहकारी बैंक ऋण की लिमिट बढ़ाना सहकारी ऋण पर बंधक समाप्त करना सोयतकला उपतहसील को तहसील का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने मांग करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भारतीय किसान संघ की प्रदेश समिति मिली। भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग करते हुए बताया कि
किसान को खेतों तक पहुंचने के रास्ते नक्शे में अंकित किया जाए जिससे कोर्ट कचहरी के विवाद से बचा जा सके कृषि उपज की खरीदी बड़े कांटों पर हो सहकारी समितियां 1000 से कम किसानों की हो अगर अधिक किसान है तो उसको विस्तार किया जाए अन्य मांगों को लेकर प्रदेश समिति ने चर्चा की।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय किसान संघ की मांग को जल्द से जल्द पूर्ण करने का सकारात्मक आश्वासन दिया। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, क्षेत्र संगठन मंत्री महेश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह, प्रांत अध्यक्ष रामप्रसाद सूर्या, प्रांत महामंत्री रमेश दांगी, प्रांत संगठन मंत्री अतुल माहेश्वरी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *