आगर मालवामध्यप्रदेश

हर-घर तिरंगा अभियान के उद्देश्य को बढ़ावा देने हेतु निकाली गई भव्य विशाल जागरूकता रैली

जनमत जागरण न्यूज @ सोयतकलां

शुक्रवार संस्कृति मंत्रालय की पहल एवं देश के प्रधानमंत्री द्वारा आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है आजादी की 75 की वर्षगांठ पर घर-घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक नागरिक को जोड़ा जाए इसी अभियान के तहत जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देश के बाद 5 जुलाई को स्थानीय प्रशासन से नायब तहसीलदार प्रियांशु श्रीवास्तव, थाना प्रभारी रणजीत सिंह सेगार एवं नगर परिषद सीएमओ अशोक पांचाल के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशाल जागरूकता रैली निकाली गई उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को इस अभियान से जोड़ना है वंदे मातरम गायन के साथ शुरू जागरूकता रैली की शुरुआत नगर परिषद प्रांगण से हुई जो नगर के विभिन्न मार्ग इंदौर कोटा रोड बस स्टैंड से होते हुए पीली खदान रोड माधव चौक बालाजी मंदिर रोड गंगोलिया नाला होते हुए अपने समापन स्थान नगर परिषद प्रांगण पहुंची ।
सैकड़ों हाथों में एक साथ तिरंगा देश भक्ति संगीत भारत माता की जय वंदे मातरम झंडा ऊंचा रहे हमारा के उद्घोष एवं देश भक्ति संगीत देख कई कई लोगों का दिल गदगद हो गया ।
हर घर तिरंगा जागरूकता रैली के दौरान राजस्व पुलिस एवं नगर परिषद कर्मचारियों के साथ सभी शासकीय एवं अर्धशासकिय शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राएं एवं सैकड़ों गणमान्य शामिल रहे ।

हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य-सरकार की ओर से भारत देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई इसके तहत 13 से 15 अगस्त के बीच इस अभियान में शामिल होना है आजादी महोत्सव को चिन्हित करने के लिए संस्कृति मंत्रालय एवं देश के प्रधानमंत्री ने घर-घर तिरंगा पहल की शुरुआत की है इस अभियान का मकसद नागरिकों के मन में राष्ट्र के प्रति कर्तव्य बोध उत्पन्न करना है यह आंदोलन राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारे संबंध को गहरा करेगा साथ ही यह अभियान एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को और अधिक मजबूती देने वाला अभियान है इसके साथ ही आजादी के बाद देश में पहली बार तिरंगे के जनक पिंगली वेंकैया का जन्मदिन मना कर उनके योगदान को स्मरण किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!