Uncategorizedआगर मालवामध्यप्रदेश

गुजरात के नतीजों से नगर भाजपा में खुशी की लहर  

भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाई आतिशबाजी

गुजरात जीत की आंधी मध्यप्रदेश में भी आवेगी

जनमत जागरण@सोयतकलां

गुरुवार को नगर में बस स्टैंड पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी चलाकर गुजरात जीत की खुशी मनाई ।  जीत की ख़ुशी के दौरान सोयतकलां मंडल के मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह गुदंलावदा भारतीय किसान मोर्चा के जिला महामंत्री चिंतामन राठौर, मंडल महामंत्री राजेश राठौर,अमर सिंह विश्वकर्मा, पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कृष्ण पाटीदार, मंडल उपाध्यक्ष बद्री लाल गुर्जर, पार्षद गण प्रकाश  जाटव,दयाराम  कुशवाहा,लालचंद कुशवाहा, जनपद सदस्य गिरिराज दांगी, रोडू दांगी अर्जुन सिह गुर्जर , जगदीश दांगी सरपंच कवराखेडी,राजेश राठौर सरपंच रावली,अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गोवर्धन रावली, ओम प्रकाश सोनी युवा मोर्चा मंडल महामंत्री दुर्गेश खीमा पूरा,भरत सिंह निशानियां, अनिल सेन, कमल शर्मा घंटी उपस्थित थे। 

 गुरुवार को जैसे ही गुजरात के नतीजे आने लगे नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई । भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत पर नगर में आतिशबाजी चलाकर खुशी जाहिर की वहीं मिठाइयां बांटी । गुजरात की जीत विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं का ही नतीजा

गुजरात जीत की आंधी पहुंचेगी मध्य प्रदेश तक

सोयतकला मंडल के मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह गुदंलावदा ने आत्मविश्वास से कहा कि गुजरात की जीत की आंधी मध्यप्रदेश में भी आवेगी और इसी प्रकार हम मध्य प्रदेश में भी भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगे । भारतीय किसान मोर्चा के जिला महामंत्री चिंतामन राठौर कहा कि गुजरात की जीत जनकल्याणकारी योजनाएं और विकास की जीत है । गुजरात में 2 दशकों से भाजपा की जीत विकास के कारण हुई है गुजरात की जनता ने जो बीजेपी पर अटूट विश्वास रखा है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!