IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवामध्यप्रदेश

आवास योजना अंतर्गत हितलाभ वितरण का हुआ आयोजन

34 लाख रूपये की राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से किया किश्तों का हस्तांतरण

जनमत जागरण @ नलखेड़ा

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग भोपाल के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत योजना के लाभार्थियों को हितलाभ वितरण एवं संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

      गुरूवार को नगर परिषद् कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत योजना के लाभार्थियों को हितलाभ वितरण एवं संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नगर के 34 हितग्राहियों को आवास योजना अंतर्गत प्रथम एवं द्वितीय किश्तों की राशि का भुगतान सिंगल क्लिक के माध्यम से एक-एक लाख रूपये राशि का हस्तांतरण किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ सर्व सिद्ध पीतांबरा सिद्धपीठ मॉ बगलामुखी व मॉ सरस्वती के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप-प्रज्जवलित कर किया गया।

  इसके पश्चात् प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत अपना आवास पूर्ण किये नगर के वार्ड क्रमांक 14 स्थित नबाब पिता राशिद खां का समस्त अतिथियों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर गृह प्रवेश कराया गया।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को भी किया हितलाभ प्रदान

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से आयोजित संवाद कार्यक्रम में निकाय अंतर्गत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत 2&2 हितग्राहियों को 10 हजार व 20 हजार रूपये एवं प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना अंतर्गत 2&2 लाख रूपये के 2 हितग्राहियों को ऋण का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।

      कार्यक्रम में क्षैत्रिय विधायक राणा विक्रमसिंह, नगर परिषद् अध्यक्ष प्रतिनिधी विजय सोनी, तहसीलदार पारस वैश्य, पार्षदगण गोवर्धन वेदिया, विष्णु आटेडिया, ईसाक खां, पूजा निलेश लोढा, विजय भिलाला, वंदना जायसवाल, पार्षद प्रतिनिधीगण भूरू मेव, राकेश गवली, मनोज गायरी,  अंबाराम बैगाना, इलियास खान, पूर्व मंडल अध्यक्ष नाथुलाल परमार, मंडल महामंत्री बिरमलाल मालवीय, रितेश सोनी, पूर्व पार्षद मुकेश सोनी, गोवर्धन पाटीदार भैंसोदा, जयदीपसिंह सिसोदिया, तुफानसिंह सरपंच, महेश पाटीदार सरपंच सहित वार्डवासी व हितग्राही उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार मुख्य नगर पालिका अधिकारी लीलाकृष्ण सोलंकी द्वारा माना किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *