IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवामध्यप्रदेश

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में जादू नहीं विज्ञान है प्रतियोगिता आयोजित

जनमत जागरण @ नलखेड़ा

स्थानीय शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय जादू नहीं विज्ञान है प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में ब्लॉक नलखेड़ा के शासकीय हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने भाग लिया।

बुधवार को धरोला मार्ग स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में जादू नहीं विज्ञान है ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई प्रतियोगिता कार्यक्रम में मुख्य विज्ञान अधिकारी महेश पाटीदार व घनश्याम पाटीदार उपस्थित थे जिनके सानिध्य में यह प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतियोगिता कार्यक्रम में नलखेड़ा ब्लॉक के समस्त शासकीय हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र छात्राएं सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।उक्त जानकारी शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य ओमप्रकाश बंसिया द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *