IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवामध्यप्रदेश

सड़क सुरक्षा के प्रति नागरिकों को किया जागरूक थाना प्रभारी ने दिलाई शपथ


जनमत जागरण @ नलखेड़ा

नगर में शुक्रवार को आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति शपथ दिलाई । नागरिकों को जागरूक करने एवं नगर के यातायात को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जानकारी दी गई । आए दिनों वाहन चलाते समय हो रही दुर्घटनाओं ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारी संतोष पाठक व स्टाफ द्वारा नगर के विभिन्न चौराहों पर जाकर राहगीरों को वाहन सावधानी पूर्वक चलाने तथा यातायात के नियम के बारे में जानकारी दी । बाइक चलाने वाले को बिना हेलमेट लगाए वाहन नहीं चलाने की शपथ दिलाई गई । 18 वर्ष से कम उम्र के बालक बालिकाओं को वाहन नहीं चलाने के लिए भी समझाइश दी गई। इस अवसर पर उपनिरीक्षक सुशील वर्मा, सहायक निरीक्षक रामलाल आजाद सहित पुलिस थाने के जवान उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *