IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवामध्यप्रदेश

गुरुकुल कान्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया नगर का नाम रोशन

मुख्यमंत्री कप के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम में जीते मेडल

छात्रा चेतन्या शर्मा को मिला गोल्ड मेडल ,गोला फेंक में किया प्रथम स्थान प्राप्त

जनमत जागरण @नलखेड़ा

नगर में निजी स्कूल के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री कप में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कई पद कई प्रतियोगिता में भाग लिया जिसके अंतर्गत उन्हें जिले में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त कर नगर का नाम गौरवान्वित किया । जिले में हो रहे मुख्यमंत्री कप के अंतर्गत जिला स्तर कार्यक्रम में नलखेड़ा नगर में संचालित गुरुकुल कॉन्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने हो रही जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया । विद्यालय के संचालक एवं प्राचार्य ने गुरुकुल कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री कप के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता मैं जीत हासिल करने बधाई दी।

इन खेलों में मिली विद्यालय को उपलब्धि

जिसमें अर्पित झलाया ने 1000 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल प्राप्त किया । विद्यालय की छात्रा चेतन्या शर्मा ने गोला फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया । वॉलीबाल मे विद्यालय की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *