IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवादेशमध्यप्रदेश

 सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायत करना युवक को पड़ा भारी 

 साल्याखेडी सरपंच प्रतिनिधि ने की युवक के साथ मारपीट ,नाली की साफ सफाई को लेकर युवक की थी शिकायत

जनमत जागरण@सोयतकलां

जनता को होने वाली समस्याओं और प्रशासनिक खामियों की शिकायत करने के लिए ही शासन द्वारा 181 के माध्यम से शिकायत निवारण तंत्र बनाया गया है परंतु राजनेताओं की दबंगई के कारण लोग शिकायत करने से भी डरते हैं, जो कि उनका लोकतांत्रिक अधिकार हैं। मध्यप्रदेश में तत्काल एक्शन लेने के लिए प्रख्यात सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करना युवक के लिए भारी पड़ गया ।

    आपको बता दें कि आगर जिले के ग्राम पंचायत साल्याखेड़ी में एक युवक ने घर के सामने की नाली गंदगी से पटी होने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की थी । बुधवार को शिकायत के बाद गुस्से से तमतमाए सरपंच प्रतिनिधि द्वारा युवक कि सोयतकलां स्थित लेब पर जाकर उसके साथ मारपीट की ओर घटना को अंजाम दिया । 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार साल्याखेडी निवासी दीपक पिता गिरिराज पाटीदार द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई । शिकायत में बताया कि साल्याखेडी सरपंच प्रतिनिधि सांवलिया पाटीदार, दुर्गेश पिता बिरम मेघवाल, दुर्गेश पिता कालूराम मेघवाल 3 लोगों ने सोयतकलां मे मेडतवाल धर्मशाला के सामने लेब पर आकर नाली की सफाई नहीं होने की शिकायत को लेकर मारपीट की गई । पुलिस ने तीनों के खिलाफ 323 और 506 धारा के तहत मामला पंजीकृत किया है।

कैसे होगा स्वच्छ भारत

एक तरफ देश का मुखिया स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का संकल्प मन में संजोए तरह-तरह के जागरूकता अभियान चला रहे है वहीं दूसरी ओर स्वच्छता की पहली कड़ी पंचायत में इस प्रकार की घटना होना किस दिशा की ओर संकेत कर रहा है, जनप्रतिनिधि आम पब्लिक को जागरूक नहीं कर पा रहे हैं वही जनता भी इस स्वच्छता के राष्ट्रव्यापी अभियान से मुंह मोड़ कर लापरवाह बनी हुई है। लेकिन काम की पहली धुरी पंचायत भी इस प्रकार आम नागरिकों के साथ व्यवहार करें तो कैसे हमारे भारत को स्वस्थ और स्वच्छ बनाया जा सकता है ।शासन को चाहिए कि शिकायत करने वालों को संरक्षण दिया जाना चाहिए ताकि शिकायत का न सिर्फ उचित समाधान हो बल्कि स्वस्थ लोकतंत्र भी स्थापित हो ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *