IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवादेशमध्यप्रदेश

सर .. घर में बिजली बना सकते हैं ,चोरों से कर सकते हैं घर की रक्षा

बाल वैज्ञानिकों ने प्रदर्शित किए विज्ञान और गणित के 90 मॉडल 

राष्ट्रीय गणित दिवस पर विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन हुआ, बाल वैज्ञानिकों से अतिथियों ने की वार्ता 

सर …जैव विविधता का संरक्षण करना आज परम आवश्यक है इसके संरक्षण नहीं होने से मानव स्वास्थ्य के ऊपर खतरा मंडरा रहा है , किसान खेतों में आग लगाकर जैविक संरचना बिगाड़ रहे हैं। सर… हम बिजली घर पर बना सकते हैं …सर हम इस प्रकार चोरों से घर की रक्षा कर सकते हैं… सर हम ₹300 में पूरे घर का खाना एक महीने तक बना सकता है ।

उक्त बातें गुरुवार को राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष में विवेकानंद राष्ट्रीय विद्यालय द्वारा आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने वार्ता करते समय अतिथियों को कहीं ।

राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में नगर सोयतकला में स्थित विवेकानंद राष्ट्रीय हायर सेकेण्डरी स्कूल में विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता समपन्न हुई।  जिसमें  विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की और 90 से अधिक मॉडल बनाए। स्वचलित रोबोट, अर्थ क्वेक डिटेक्टर, ग्रामोफ़ोन, फील्ड प्रोटेक्टर, रैन सायरन, क्लाइडोस्कोप,  हैड्रोलिक ब्रेक, सोलर ओवन, बायो डायवर्सिटी, लेजर सिक्योरिटी सिस्टम, पेरी स्कोप, मैथ्स क्यूब फाइंडर, फ्लैमेबल गैस, वोल्केनो, आदि प्रकार के मॉडल बनाये।

   बच्चों का उत्साह वर्धन करने के लिए कार्यक्रम में नायब तहसीलदार श्री देवेन्द्र धनगढ़, सोयत थाना प्रभारी श्री लक्ष्मणसिंह देवड़ा, राजेश कुमरावत वरिष्ठ पत्रकार, डॉक्टर आर वी गुप्ता कैलाश चौधरी सहित स्कूल स्टॉफ एवम विद्यार्थी विद्यालय पहुँचे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उक्त जानकारी विज्ञान टीचर महेश पाटीदार ने दी । प्रदर्शनी में मानव जाति के कल्याण के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर  में छात्र-छात्राओं ने कई प्रस्तुतियां दी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *