IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवादेशमध्यप्रदेश

आज के विवेकानंद ,हम बनेंगे राष्ट्र निर्माता क्योंकि युवा हैं हम

आज के विवेकानंद ने युवा दिवस पर रैली निकाल कर दिया संदेश

जनमत जागरण @ सोयतकलां

देश की धड़कन है युवा, क्रांति का जनक है युवा, कृष्ण जैसा चमत्कारी बने युवा, राम जैसा यशस्वी बने युवा, देश की पहचान बने युवा, शिवाजी जैसा योद्धा बने युवा, हम बनेंगे राष्ट्र निर्माता क्योंकि युवा हैं हम, कर्ण जैसे दानवीर हैं युवा हैं हम ।

  युवा दिवस विवेकानंद जयंती के अवसर पर  विवेकानंद की वेशभूषा में नगर में  देश को नई ऊर्जा और दिशा देने के लिए उद्घोष करते हुए निकले । यह आज के विवेकानंद बने थे नगर के विवेकानंद स्कूल के छात्र-छात्राएं । जिन्होंने पूरे नगर में विवेकानंद जी के इन संदेशों को उद्घोष के माध्यम से युवाओं तक पहुंचाएं । 

सोयतकला में युवा दिवस पर नगर में विवेकानंद की वेशभूषा में निकले आज के नन्हे विवेकानंद दीया युवाओं को संदेश

 विवेकानंद राष्ट्रीय विद्यालय सेकेंडरी स्कूल द्वारा नगर में विवेकानंद जयंती पर विशाल महारैली निकाली गई। जिसमें बच्चे विवेकानंद का वेश बनाकर, साथ में जगह-जगह शारीरिक प्रदर्शन करते हुए, घोड़े पर, माय ढोल धमाकों एवं विभिन्न डीजे के साथ निकले। साथ ही विशाल मोटरसाइकिल रैली भी चल रही थी। रैली में 80 मसालों का प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहा। 

     रैली के माध्यम से एवं विभिन्न पोस्टर्स के माध्यम से युवाओं ने संदेश दिया कि युवा तेजस्वी हो, संस्कारवान हो, रैली के पश्चात बच्चों का भोज भी संपन्न हुआ ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *