IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवाइंदौरउज्जैनमध्यप्रदेश

मातृभाषा ही नहीं हिंदुस्तान की आत्मा है हिन्दी 

सोयतकला महाविद्यालय में दो दिवसीय युवा उत्सव का हुआ शुभारंभ  

जनमत जागरण न्यूज @ सोयत कलां

शासकीय स्नातक महाविद्यालय सोयतकलां में गुरुवार को दो दिवसीय युवा उत्सव का शुभारंभ माँ सरस्वती का पूजन कर कर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डा.महेश बंसियाँ द्वारा किया गया । उन्होंने बच्चों को ज़्यादा से ज़्यादा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये उनका उत्साहवर्धन किया ।  हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में श्रीमती लक्ष्मी भंवर मैडम ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है और हिंदी हिंदी मातृभाषा ही नहीं बल्कि हिंदुस्तान की आत्मा है और विश्व में हिंदी में अपनी पहचान बनाई है वैश्विक स्तर पर हिंदी ने अपनी पहचान बनायी है ।युवा उत्सव प्रभारी डॉ.सविता यादव द्वारा युवा उत्सव में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं की रूपरेखा प्रस्तुत कर बताया की ज़िले स्तर पर साहित्यक गतिविधियो का शासकीय महाविद्यालय बड़ौद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का शासकीय महाविद्यालय सुसनेर में आयोजन किया जायेगा । आज एकल गायन ,नाटक की प्रस्तुति की गई ।इसअवसर पर डा.हरिओम पवार, श्री अजय प्रताप सिंह,डा.विक्रम विशवकर्मा, श्री धीरज शर्मा श्री कालूसिहं चौहान ,श्री राजेन्द्र प्रसाद दंगी.,डॉ.हरिसिंह मीण, डॉ.गिरिराज सिंह मण्लोई ,श्री राम प्रसाद दागी,श्री ललित शर्मा ,श्री सुरेश जाट,डॉ .श्री गंगा राम खन्ना,अंजलि अग्रवाल श्री हर्षवर्धन राठौर ने कार्यक्रम का समापन करते हुए सभी का आभार माना ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *