आगर मालवाआस्थाइंदौरउज्जैनमध्यप्रदेश

लव कुश जयंती पर कुशवाह समाज ने निकाला चल समारोह

 नगरवासियो ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

जनमत जागरण न्यूज @ सोयत कलां

नगर में लव कुश जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को कुशवाह समाजजनों ने चल समारोह निकाला। चल समारोह में सेकंडों की संख्या में महिला – पुरुष व समाज जन शामिल हुए। चल समारोह का नगरवासियों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। चल समारोह सुबह 12 बजे बालाजी मंदिर छोटी खेड़ी से शुरू हुआ जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए राधा कृष्ण मंदिर बड़ी खेड़ी पहुंचा जहां महाआरती उतारकर महाप्रसादी का वितरण किया। चल समारोह में अश्व को पकड़कर लव कुश का रूप धारण कर , शिव-पार्वती, राधा, कृष्ण , सुदामा नृत्य गान करते हुए चल रहे थे। लव कुश की कई स्थानों पर लोगों द्वारा पूजा अर्चना की। चल समारोह में कुशवाह महासभा जिलाध्यक्ष हेमराज फौजी, जिला महामंत्री नंदकिशोर फौजी, जिला संगठन मंत्री रामगोपाल फौजी, पार्षद लालचंद कुशवाह, दयाराम कुशवाह, देवीलाल कुशवाह, अर्जुन कुशवाह, दिनेश कुशवाह, बाबूलाल कुशवाह, बाबू कुशवाह, लोकेश कुशवाह, संजय कुशवाह, ब्रज कुशवाह, राकेश कुशवाह, दीपचंद कुशवाह, नितेश कुशवाह, जयप्रकाश कुशवाह, संजय कुशवाह आदि समाजजन मोजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!