आगर मालवाइंदौरउज्जैनमध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश- राजस्थान के पुलिस अधिकारियों की बॉर्डर बैठक हुई संपन्न
जनमत जागरण न्यूज @ सोयतकलां
आगामी विधानसभा चुनाव निष्पक्ष व भय मुक्त संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को दोपहर 12 बजे नगर के विश्राम गृह पर मध्यप्रदेश-राजस्थान के पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अवैध गतिविधियों पर रोक , अपराधियों की धरपकड़, दोनों राज्यों के बीच पुलिस अधिकारियों में आपसी तालमेल सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में सुसनेर एसडीओपी पल्लवी शुक्ला, पिड़ावा सीईओ सुनील कुमार , बकानी सीईओ मुकुल शर्मा, सोयत थाना प्रभारी यशवंतराव गायकवाड , सुसनेर थानाप्रभारी अनिल कुमार मालवीय, बकानी थानाप्रभारी भूपेंद्र शर्मा , रायपुर थानाप्रभारी अशोक कुमार , पिड़ावा थानाप्रभारी प्रेमचंद, सोयत पुलिस उप निरीक्षक रामचंद्र नागर मौजूद थे।



