वर्षा ऋतु में पहली बार कालीसिंध व कंठाल नदी आई ऊफान पर दिखाया रोद्र रूप
नगर परिषद में निचली बस्तियां खाली करने के लिए मुनादी कर चेताया, तेज बारिश के चलते खुल सकते हैं कुंडलिया डैम के गेट

जनमत जागरण न्यूज @ सोयत कलां
क्षेत्र में दो दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है । शुक्रवार रात भर तेज बारिश के कारण नगर के समीप बहने वाली कालीसिंध व कंठाल नदी पहली बार उफान पर आई और अपना रूद्र रूप दिखाया । कंठाल नदी के ऊफान पर आने से नदी में मिलने वाले गांगुलीया नाला, जमाल नाला, पीली खदान रोड पर स्थित नाला, सारे नालों का पानी रुक गया नालों का अपनी रिहाईशी इलाकों में घुस गया। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया । गंगोलियां नाले पर बना पुल जो कि वार्ड क्रमांक 14 और 15 खेड़ी पट्टी को जोड़ता है उस पुल के ऊपर पानी आने से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया । लोग जान जोखिम मे डालकर अपने नित्य उपयोगी काम करने के लिए उफनते नाले को पार करते हुए दिखे । नदी में आए उफान के बाद लोग नदी के पुल के ऊपर जमा हो गए । हालांकि 2 दिन से क्षेत्र में रुक रुक के हो रही तेज बारिश के चलते अभी तक कोई जनहानि होने की समाचार नहीं मिले ।
मुख्य नगर परिषद अधिकारी देवेंद्र वत्स ने बताया कि तेज बारिश और कंठाल नदी के उफान पर आने के बाद निचली बस्तियों को खाली करने के लिए मुनादी कराई है जिसकी बाढ़ आने के बाद कोई नुकसान और जनहानि ना हो । सूचना मिली है कि आज संभवतया अगर बारिश इतनी तेज रही तो कुंडलिया डैम के गेट भी खोले जा सकते हैं। डैम के खोलना डैम के गेट खोलने के बाद नगर में बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है ।

नगर परिषद में निचली बस्तियों को खाली करने के लिए किया सचेत
कंठाल नदी और कालीसिंध नदी के उफान पर आने के बाद नालों का पानी नगर में घुसने लगा है । जिससे निचली बस्ती में पानी घुसने लगा है नगर परिषद द्वारा निचली बस्तियां पन्निपुरा, छोटी खेड़ी, बड़ी खेड़ी खाली, विद्युत मंडल के पीछे , माधव चौक का इलाका आदि करने के लिए सचेत करवाया है वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में तेज बारिश जारी है । तेज बारिश के चलते कुंडलिया डेम के गेट खोलने के बाद क्षेत्र की कालीसिंध नदी में पानी की आवक बढ़ने से भी नगर में बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है ।



