आगर मालवाइंदौरउज्जैनमध्यप्रदेशशाजापुर

 कांग्रेस ने गौशालाएं बनवाई तो भाजपा सरकार ने गौशालाओ का काम रुकवाया- पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक खींची

 कांग्रेस नेता बापू ने लगवाया लाखों रुपए का शनिदेव मंदिर पर टीन शेड, कांग्रेस नेताओं ने किया लोकार्पण

जनमत जागरण न्यूज़ @ सोयत कलां

कांग्रेस सरकार ने गौशालाएं बनवाने का काम शुरू किया भाजपा सरकार ने गौशालाओं का काम रुकवाया भाजपा नेता सिर्फ गौ माता और धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं चुनाव आते ही उन्हें सब याद आता है 

         उक्त बात पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक प्रियवत सिह खींची राजा साहब ने शनिवार को क्षेत्र के ग्राम गुराडिया मे अति प्राचीन शनि देव मंदिर पर कांग्रेस नेता भैरू सिंह बापू द्वारा लगवाए गए लाखों रुपए की लागत से टीनशेड के लोकार्पण के पूर्व कार्यक्रम में विशाल जन समुदाय को संबोधित करते हुए कही। 

   कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा सुसनेर के प्रबल दावेदार माने जा रहे भैरू सिंह परिहार बापू के द्वारा श्री शनि देव मंदिर पर लाखों रुपए की लागत से टीनशेड का निर्माण करवाया गया जिसके लोकार्पण के लिए उन्होंने मुख्य रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक प्रियवत सिंह खींची (राजा साहब) पूर्व सांसद नारायण सिंह आमलाबे, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री बाबूलाल यादव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष बंशीलाल पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य राजगढ़ यशवंत गुर्जर, जीरापुर जनपद अध्यक्ष कालू सिंह, जनपद उपाध्यक्ष बालचंद गुर्जर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेश पाटीदार के साथ अन्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी गणो को विशेष रूप से आमंत्रित किया। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों के द्वारा लोकार्पण के पूर्व विशाल जन समुदाय को संबोधित किया एवं भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए खूब बरसे। 

बापू ने -कहा तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा 

कांग्रेस नेता भैरू सिंह बापू ने जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा यह जो टीन शेड लगा है यह मैंने नहीं लगाया इसमें शनिदेव मंदिर समिति का महत्वपूर्ण योगदान हैं अगर यह मुझे नहीं बताते तो कैसे लगवाता असल में समिति धन्यवाद की पात्र है। सोयतकलां नगर में भी अतिथियों के द्वारा कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया गया। पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक प्रियवत सिंह खींची ने आगे कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को 18 वर्ष के बाद लाडली बहनो की याद आई क्योंकि सामने विधानसभा चुनाव है कांग्रेस की 15 महीनो वाली कमलनाथ सरकार में किसान एवं आमजन सभी खुश थे। आगर मालवा बैजनाथ मंदिर, उज्जैन महाकाल लोक के साथ अन्य मंदिरों के लिए भी करोड़ों रुपए की राशि स्वीकृत की जिसे भाजपाइयों ने परिवर्तन कर अपने नाम करवा लिया । भाजपा को अपना कल हारते हुए नजर आ रहा है आमजन भाजपा की कथनी और करनी को अच्छी तरह से समझ चुके हैं कांग्रेस पार्टी आने वाले विधानसभा चुनावो में भारी बहुमत से जीत हासिल कर कमलनाथ जी मुख्य मंत्री एवं उनकी सरकार बना रही है।

       इस अवसर पर कांग्रेस नेता पूरी लाल दांगी बद्रीलाल चौधरी सत्यनारायण टेलर, सोयत ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश पाटीदार, सुसनेर ब्लॉक अध्यक्ष सरदार सिंह, नलखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष कमल यादव, बड़ागांव ब्लाक अध्यक्ष विनोद पटेल, सोयत कांग्रेस नेता राकेश गुप्ता, काग्रेस जिला महामंत्री राकेश गुप्ता (एम आर) सोयत नगर अध्यक्ष चौथमल जैन पूर्व नगर अध्यक्ष सीताराम राठौर, कांग्रेस नेता विष्णु राठौर बालचंद दांगी नरसिंह दांगी, सोयत यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू दांगी, सुसनेर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बाल सिंह मगिसपुर, कांग्रेस नेता रामनारायण व्यास नलखेड़ा युथ कांग्रेस अध्यक्ष वहीद मेंव, साल्याखेडी सरपंच सांवलिया पाटीदार, श्रीपतपुरा सरपंच गिरिराज पाटीदार के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता के साथ विशाल जन समुदाय कार्यक्रम में उपस्थित था। कार्यक्रम का संचालन शौकत भाई एवं रामेश्वर शर्मा ने किया एवं आभार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भेरू सिंह परिहार बापू ने व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!