IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवाआस्थामध्यप्रदेश

दर्शन देकर बाबा ने की भविष्यवाणी मध्यप्रदेश-राजस्थान में होगी सत्ता परिवर्तन

साल्याखेड़ी गांव में  निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा हजारों भक्तों ग्रहण की महाप्रसादी   

जनमत जागरण न्यूज़ @ सोयत कलां

श्राद्ध पक्ष में वाहन सावधानी से चलाएं इस बार ज्यादा दुर्घटनाओं का अंदेशा… फसलों में पीला मोजक लगने से फसले होगी खराब ….इस बार मध्य प्रदेश और राजस्थान में होगा सत्ता का परिवर्तन दोनों राज्यों में होगा उलट फेर …लहसुन इस बार भी ₹50 किलो से ऊपर रहेगा ।

     समीपस्थ गांव साल्याखेड़ी में रविवार को बाबा रामदेव जन्मोत्सव कार्यक्रम के बाद महाआरती में बाबारा सेवक दिलीप पाटीदार की वाणी पर आकर बाबा ने भक्तों को दर्शन देकर उक्त भविष्यवाणी की । भविष्यवाणी में हजारों की संख्या में मध्य प्रदेश और राजस्थान के हजारों भक्त मौजूद थे जन्मोत्सव कार्यक्रम में आए भक्तों की मनोकामना पूरी करने के लिए बाबा रामदेव जी ने सबको आशीर्वाद दिए ।

  आपको  बता दें कि भादवा शुक्ल पक्ष की द्वितीया पर प्रतिवर्ष ग्राम साल्याखेड़ी में छोटा रुणिचा धाम मे बाबा रामदेव जन्मोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। जन्मोत्सव के 1 दिन पहले से ही उत्सव की तैयारी शुरू हो जाती है । शनिवार रात्रि में बाहर से आए कलाकारों द्वारा विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया । जिसमें नयागांव वाले गुरुजी भी मौजूद हुए । रात्रि 12 बजे महाआरती की गई । 

क्षेत्र में कई जगह निकली शोभायात्रा

सोयतकलां में दशहरा मैदान स्थित रामदेव बाबा मंदिर से नगर में शोभायात्रा निकाली । नगर पालिका के पीछे स्थित राम देवरा तथा अंधेरिया बाग स्थित रामदेव बाबा मंदिर आदि स्थानों पर भी धूमधाम से राम जन्मोत्सव मनाया गया और नगर में शोभायात्रा निकाली ।  रविवार को सुबह 9:00 बजे बाबा रामदेव मां सेवाधाम साल्याखेड़ी से बाबा का ध्वज हाथ में लेकर शोभायात्रा शुरू हुई जो गांव के प्रमुख मार्गो से होते हुए बस स्टैंड पहुंची । शोभा यात्रा का जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पूजा अर्चना कर पुष्प वर्षा की गई । बस स्टैंड से होते हुए शोभायात्रा करीब 1:00 बजे बाबा के दरबार पहुंची । जहां भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें समस्त ग्राम वासियों के साथ आसपास मध्य प्रदेश-राजस्थान के सैकड़ो की संख्या में आए भक्तों ने भंडारे में प्रसादी ली । शाम 4:00 महा आरती हुई जिसमें मध्य प्रदेश-राजस्थान के हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे । 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *