IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

खेत से घर लौट रहे किसान की बैलगाड़ी कंठाल नदी में डूबी, दो बैलों की मौत

जनमत जागरण न्यूज @ सोयत कलां

खेत से घर लोटते समय एक किसान की बेलगाड़ी श्मशान घाट के समीप कंठाल नदी में डूब गई । बेलगाड़ी पर सवार किसान ने जैसे-तेसे नदी मे तेरकर अपनी जान बचाई।‌लेकिन बैलगाड़ी में बंघे दोनों बैलों की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई।‌ हादसे की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार रामेश्वर दागी, पुलिस व नगर परिषद के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

       जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम 5 बजे खेरिया निवासी किसान राजेश पिता बालचंद दांगी बेलगाडी से कंठाल नदी को पार कर घर लौट रहा था।‌इसी दोरान श्मशान घाट के समीप कंठाल नदी में अवेध उत्खनन की वजह से हो रहे गड्ढों मे किसान की बैलगाड़ी फंस गई। जिससे दोनों बैलों की मौके पर ही मौत हो गई। किसान राजेश दांगी ने बताया कि दोनों बैलों की मौत के कारण करीब उसे करीब 1 लाख का नुकसान हुआ है। नदी से होकर गुजरने वाले किसानों ने अवैध उत्खनन करने वालों के प्रशासनिक अधिकारियों से सांठगांठ के आरोप लगाया । किसान ने उचित मुआवजा दिए जाने की मांग शासन से की है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *