राजस्थान से होकर मध्य प्रदेश के रास्ते से गुजरात जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप सोयतकलां पुलिस ने की जप्त
धान के भुसे की आड़ मे अवैध शराब का परिवहन करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह को पकड़ा
राजस्थान के जयपुर से ट्रक को ला रहा था ट्रक ड्राइवर ने कहा – 335 पेटी में 3015 लीटर शराब , कीमत 32,16,000 रुपये मय ट्रक आयसर क्र. GJ27 TD4699 जप्त कर 01 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

जनमत जागरण न्यूज़ @ सोयत कलां
राज्य शासन के नशा मुक्ति अभियान व आगामी विधानसभा चुनाव में अवैध शराब तस्करी पर नियंत्रण करने व प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है । उसी के मध्य नजर चेकिंग अभियान सोयतकलां थाना के अंतर्गत चल रहा है चेकिंग के दौरान गुरुवार को सोयतकलां पुलिस द्वारा कार्यवाही कर 335 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, ट्रक आयसर 01 को जप्त किया गया व आरोपी चालक को गिरफ्तार किया गया।
अति. पुलिस अधीक्षक निशा रेड्डी मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आगर जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चेकिंग अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा है । गुरुवार को सोयतकलां थाना प्रभारी यशवंत गायकवाड और उनकी टीम के द्वारा की जा रही चेकिंग के दौरान बकानी गोघटपुर रोड़ पर कंठाल नदी पुलिया के पास संदिग्ध वाहन बकानी गोघटपुर तरफ से एक संदिग्ध आयसर ट्रक वाहन आता दिखा। पुलिस को देखकर अपनी ट्रक आयसर को वापस मोड़ने लगा। जिस पर संदेह होने पुलिस फोर्स की मदद से उक्त ट्रक आयसर क्र. GJ27 TD4699 को मौके पर पर्याप्त जगह नही होने तथा आवागमन बाधित ना हो इस कारण उक्त ट्रक आयसर को मय ट्रक चालक गोसाईराम पिता किस्तुरराम जाट उम्र 22 वर्ष नि. धन्ने का तला थाना सदर जिला बाड़मेर के थाना लेकर आये। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुसनेर पल्लवी शुक्ला भी थी
धान के भूसे के नीचे रखी हुई थी अवैध शराब की पेटियां

वाहन चालक से वाहन मे भरे माल के बारे मे पूछताछ करते वाहन चालक ने ट्रक आयसर मे सोयाबिन होना बताया जिस पर ट्रक आयसर पर ढके तिरपाल को विधिवत हटाकर ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमे धान का भुसा होना पाया गया। जिस पर संदिग्धता होने से ट्रक की विधिवत पूर्णतः तलाशी लेते धान के भुसे के बोरियों के नीचे अंग्रेजी शराब मैकडोवेल की 245 तथा राँयल स्टेज के 90 कार्टुन कुल 335 कार्टुन मिले। जिनमे कुल 3015 बल्क लीटर अवैध शराब पायी गई।
जयपुर से गुजरात जा रही थी अवैध शराब की खेप
वाहन चालक से शराब परिवहन संबंधित दस्तावेज मांगने पर नही होना बताया। तथा अवैध शराब परिवहन कर अवैध लाभ प्राप्त करना स्वीकार किया। उक्त आरोपी अवैध शराब को गुजरात राज्य मे खपाने के लिये ले जा रहा था। आरोपी चालक के विरुद्ध थाना सोयतकलां पर अप.क्र. 262/23 धारा 34 (2) आबकारी अधि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
एसपी ने की सराहना और की इनाम देने की घोषणा
आगर पुलिस अधीक्षक ने सोयतकलां पुलिस थाने की टीम के द्वारा जो अवैध शराब पकड़ी उसके लिए इनाम देने की घोषणा की । उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी यशवंत राव गायकवाड़, उनि रामचंद्र नागर, सुबेदार जगदीश यादव (यातायात थाना आगर), सउनि रामप्रकाश पुष्पद, प्र.आर. 295 प्रदीप पानेरी, प्रआर गणेश शर्मा (यातायात थाना आगर), प्रआर सुनील पटेल (आगर कोतवाली), प्रआर नरेन्द्र भाटी (आगर कोतवाली), प्र.आर. 164 मेहरबान सिंह, आर. 257 दिनेश गुर्जर, आर. 211 अमित शर्मा, आर 806 संदीप दांगी, आर 255 राजेश दांगी, आर 235 रामसेवक धाकड़ , आर. 191 संजय दांगी, आर 272 रितेश जायसवाल, आर 159 राहुल दांगी की महत्वपूर्ण भुमिका रही। थाना प्रभारी सोयतकलां द्वारा बताया गया कि थाना क्षैत्र मे अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही हैं तथा इस प्रकार की कार्यवाही थाना क्षैत्र मे लगातार जारी रहेगी।
वरिष्ट अधिकारियों द्वारा उक्त सराहनीय कार्य मे लगे ।अधिकारियों/कर्मचारियों को उचित ईनाम देने की घोषणा की हैं।
32 लाख ₹16000 की जप्त की शराब
मैकडोवेल कंपनी की व्हीस्की शराब 245 पेटी कुल 2940 बोतल मे किमती 23,52,000/- रु
राँयल स्टेज कम्पनी की व्हीस्की शराब 90 पेटी, कुल 1080 बोटल किमती 8,64,000
रु.कुल 3015 बल्क लीटर होकर कुल किमती 32,16,000 (बत्तीस लाख सौलह हजार) रुपये
तथा एक ट्रक आयसर क्र. GJ27 TD4699 किमती 30,00,000 (तीस लाख) रुपये जप्त
किया गया ।



