नगर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दी 12 करोड़ से अधिक की सौगात
गरीबों के चेहरों पर मुस्कान – 193 परिवार को दिये आवासीय पट्टे, विकास कार्यों का सीएम ने किया वर्चुअल भूमि पूजन

पीएम उज्जवला योजना एवं लाडली बहनों के गैस रिफलिंग के लिए सीएम ने 219 करोड रुपए की राशि बहनों का खाते में डाली
जनमत जागरण न्यूज़ @ सोयत कलां
नगर परिषद सोयतकलां द्वारा शुक्रवार को पिड़ावा रोड नवीन निर्माणाधीन कॉलेज के पास संयुक्त तहसील कार्यालय एवं आवासीय भवन निर्माण के लिए राजस्व विभाग स्वीकृत 9 करोड़ 16 लाख रुपए से बनने वाले तहसील कार्यालय का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल भूमि पूजन किया । नगर में 3 करोड़ की लागत से बनने वाले सीसी रोड अन्य निर्माण कार्यों का भी भूमि पूजन किया गया । भूमि पूजन के बाद मुख्यमंत्री के द्वारा भोपाल में सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना हितग्राहियों और लाडली बहनों के खाते में गैस रिफिल योजना के तहत 219 करोड रुपए की अनुदान राशि अंतरण की । इस कार्यक्रम का भी सीधा प्रसारण इस अवसर पर किया गया । वर्चुअल भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक राणा विक्रम सिंह , नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्कर राज सिंह जादौन, तहसीलदार प्रेम शंकर पटेल PWD एसडीओ मायाराम पाटीदार नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेश बैरागी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप शर्मा, गोविंद सिंह झाला, शैलेन्द्र सिंह चौहान, विधायक प्रतिनिधि सुभाष दांगी , पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन माली , मांगीलाल सेन, भाजयुमो जिला मंत्री सृजन कुमरावत,दिलीप पायलट, अभिषेक पालीवाल, देवेन्द्र दांगी, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, सत्येन्द्र सिंह चौहान ,सीएमओ देवेंद्र कुमार वत्स एवं सभी परिषद के पार्षद गण व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे । कार्यक्रम में राजस्व निरीक्षक उत्तम सिंह अहिरवार , पटवारी सारथी नायक, कमलेश शर्मा, दिनेश राठौर , पटवारी दुर्गेश, मोहित पालीवाल तथा अन्य पटवारी भी इस मौके पर उपस्थित थे । मंचासीन अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता आत्माराम जायसवाल, रमेन्द सिंह चौहान, गिरीश आचार्य मोतीलाल राठौर, दुर्गा लाल दांगी ,बराई सरपंच गिरीराज गुप्ता, रूप सिंह चौहान, जगदीश दांगी आदि का तहसीलदार द्वारा स्वागत किया गया । कार्यक्रम का संचालन शिक्षक महेश शर्मा द्वारा किया गया, आभार नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्कर राज सिंह जादौन ने माना।
गरीबों के चेहरों पर मुस्कान – 193 परिवार को दिये आवासीय

शुक्रवार को भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद अतिथियों द्वारा शासन की योजना अनुसार 193 गरीब परिवारों को पट्टे वितरित किये गये । पट्टे पाकर गरीब परिवारो के चेहरे पर मुस्कान आ गई।
नगर में मेंन मार्केट के पीछे स्थित पांवडिया गली में भूमि पूजन कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा नगर में 3 करोड़ की लागत से नगर के विभिन्न मार्गों पर 21 सीसी रोड ,नाली निर्माण ,कब्रिस्तान से लेकर थाने तक डामर रोड तथा दो सार्वजनिक शौचालय का भी भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
तहसील सोयतकलां में रहेंगे 48 गांव
आगर जिले की पांचवी नई तहसील सोयतकलां में कुल 48 गांव रहेंगे। गांव की संख्या के हिसाब से जिले की सबसे छोटी तहसील रहेगी । तहसीलदार प्रेम शंकर पटेल ने बताया कि सोयतकलां तहसील के अंतर्गत तीन राजस्व निरीक्षक मंडल डोंगरगांव , सोयतकलां ओर लालाखेड़ी होंगे । तहसील में कुल 24 पटवारी हल्के के अंतर्गत 48 गांव रहेंगे । संयुक्त तहसील कार्यालय भवन के अंतर्गत दो भवन बनेंगे एक भवन G टाइप से और दूसरा F टाइप से बनेगा । तहसील संयुक्त तहसील कार्यालय के लिए 14 बीघा जमीन अलॉटमेंट किया गया है ।



