मध्यप्रदेशआगर मालवाइंदौरउज्जैन

सुसनेर विधानसभा से भाजपा के राणा विक्रम सिंह प्रत्याशी घोषित , भाजपा कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

बीजेपी ने  अब तक 228 उम्मीदवारों की घोषणा 

जनमत जागरण न्यूज @ सोयतकलां

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को बहुप्रतीक्षित अपनी पांचवी लिस्ट जारी कर दी । पांचवी लिस्ट में सुसनेर विधानसभा में पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह को सुसनेर विधानसभा का प्रत्याशी घोषित किया है । सुसनेर विधानसभा के प्रत्याशी घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की ।  भाजपा कार्यकर्ताओं ने माधव चौक में आतिशबाजी कर रैली निकाली । नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के, भाजपा कार्यकर्ता एवं प्रत्याशी विक्रम सिंह राणा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। काफी इंतजार एव अटकलो के बाद जैसे ही विक्रम सिंह राणा का नाम भाजपा द्वारा प्रत्याक्षियों के लिए स्वीकृत सूची में देखा उसके बाद नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता एवं राणा समर्थक खुशी से झूम उठे ।
नगर में कई जगहों पर जमकर आतिशबाजी की गई वहीं ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता एव समर्थकों ने  जमकर आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाईयां बांटकर विक्रम सिंह राणा को भाजपा से प्रत्याशी बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया ।
    नगर परिषद अध्यक्षा अनुराधा सिंह जादौन के निवास पर  रैली का समापन हुआ । जहां उपस्थित विजयपाल सिंह जादौन,  अध्यक्षा प्रतिनिधि पुष्कर राज सिंह जादौन,  नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेश बैरागी , विधायक प्रतिनिधि सुभाष दांगी , जिलाअध्यक्ष प्रदीप दांगी, राष्ट्रीय महासचिव ईश्वर गुर्जर, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मंत्री सृजन कुमरावत , अरविंद दांगी, पूर्व पार्षद मोहन राठौड़, तहसील अध्यक्ष लालचन्द राठौर, जगदीश दांगी सरपंच , बालचंद दांगी, विष्णु दांगी, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, एवं पार्षद प्रतिनिधि राणा समर्थक एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर आतिशबाजी का एक दूसरे को बधाइयां दी गई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!