राजस्थान

हिंगलाज माता को 151 फीट की चूनर उड़ाई , 20 किमी लंबी पैदल चूनर यात्रा निकाली

जनमत जागरण न्यूज @ पिड़ावा

शारदीय नवरात्रि अष्टमी पर गायत्री मंदिर परिसर से पंछवा माता मंदिर तक पैदल चूनर यात्रा निकालकर हिंगलाज माता को 151 फिट की चुनरी ओढ़ाई गई। नयापुरा स्थित गायत्री मंदिर परिसर से अखंड सनातन हिंदू समाज अध्यक्ष दिलीप शर्मा के नेतृत्व प्रातः 8 बजे माता की आरती के साथ चूनर यात्रा शुरू हुई। श्रद्धालु हिंगलाज माता को ओढ़ने के लिए हाथो में 151 फिट के चुनरी लेकर निकले। चूनर यात्रा में मिश्रोली की भजन गायक हर्षिता सुमन बैंड बाजे पर मधुर भजनों की प्रस्तुति दे रही थी। जिस पर श्रद्धालु झूमते नाचते चल रहे थे। चूनर यात्रा का कोटड़ी चौराहे पर रामेश्वर पाटीदार, राकेश मीणा द्वारा फुलमलाओ से स्वागत किया गया। पारेता कॉलोनी में युवाओं द्वारा स्वागत किया गया। देव डूंगरी पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र बागवान, कृपाल सिंह, जबलेन में मानसिंह चौहान, कोटड़ी में परशुराम सेना के बाबूलाल शर्मा, राजीव गांधी सेवा केंद्र के सामने सरपंच हरिराम गोचर ने चूनर यात्रा का स्वागत किया। चूनर यात्रा 3 बजे 20 किमी दूर पंच्छावा स्थित हिंगलाज माता मंदिर पहुंची जहां श्रद्धालुओं ने विधि विधान से हिंगलाज माता को 151 फिट लंबी चुनरी ओढ़ाई गई। श्रद्धालुओं ने हिंगलाज माता की महाआरती की। जिसके बाद श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी ग्रहण करवाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!