IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
मध्यप्रदेशआगर मालवा

कई घंटे तक लगता रहा जाम,भक्त होते रहे परेशान

जनमत जागरण न्यूज @ नलखेड़ा

शारदीय नवरात्रि सप्तमी के दिन शनिवार को विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर जाने वाले मार्ग पर शनिवार को सुबह 10 से शाम तक कई किलोमीटर तक बार जाम लगता रहा।दो किमी लंबे जाम में फंसे वाहन सवार भक्त बेहाल रहे। शनिवार को विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पर आए बड़ी संख्या में भक्त चार पहिया व दो पहिया वाहनों से पहुंचे इससे मंदिर जाने आने वाले मार्ग पर 10 बजे बाद से ही जाम लगना शुरू हो गया। नगर के प्रमुख मार्ग सहित पीलवास चौराहा, गुदरावन रोड तक जाम लगा रहा जाम से कई घंटे तक दो पहिया – चार पहिया वाहन सवार भक्तों को मंदिर तक पहुंचने में एक घंटें का समय लगा। कई भक्त तो आसपास खेतों में वाहन खड़ा कर पैदल मंदिर गए।जाम खुला भी तो मंदिर तक वाहन रेंग कर ही निकल सके।मंदिर तक लगभग दो किमी मार्ग में पूरा दिन जाम लगता रहा। लोग पुलिस विभाग से मांग की है कि माता मंदिर में जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए पुलिस कर्मचारियों की अतिरिक्त व्यवस्था करवाई जानी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!