मध्यप्रदेशआगर मालवाइंदौरउज्जैनशाजापुर

उज्जैन शाजापुर आगर में एफएसटी व पुलिस की बड़ी कार्यवाही

एफएसटी व पुलिस ने 3.47 करोड़ रुपए से अधिक का गांजा , 10 तोले सोने के जेवरात व 1 करोड 73 लाख 49 हजार रुपए  नकद जब्त किया

जनमत जागरण न्यूज़ @ उज्जैन,शाजापुर,आगर

कार्यवाही नंबर 1@आगर-मालवा

उज्जैन – झालावाड़ हाइवे : 22 बोरियों में रखा था 5.20 क्विंटल गांजा
हाइवे से गुजर रहे ट्रक से 3.47 करोड़ रुपए से अधिक का गांजा पकड़ाया, चालक गिरफ्तार
         रविवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। इसमें बोरियों में भरकर रखा 5 क्विटल 20 किलो गाला मिला। कोतवाली थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया उज्जैन-झालावाड़ हाईवे पर तनोडिया से आगर होते ट्रक में गांजा ले जाया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर निशानदेही के आधार पर कचनारिया फटे पर तनोडिया से आने वाले वाहनों की जांच शुरू की। इसमें मुखबिर के बताए ट्रक क्रमांक एमपी 109 एचजी 5544 पहुंचा तो उसकी जांच की। जांच के दौरान ट्रक में रखे प्लास्टिक की बोरियों को खोलकर देखा तो 22 बोरियों के अंदर सफेद रंग का पीसा केमिकल पाउडर भरा था। इनके पीछे 18 सफेद रंग के कट्टे छिपाए थे। जांच करने पर गांजा भरा मिला। गांजा, परिहवन हेतु प्रयुक्त किए जा रहे ट्रक को जब्त कर चालक गिरीराज पिता रामप्रसाद पाटीदार 40 वर्ष निवासी ग्राम मोड़ी हाल मुकाम जामुनिया रोड़ सुसनेर को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया। कार्रवाई में कुल 3 करोड़ 47 लाख 3 हजार का मश्रुका जब्त किया गया हैं। चालक से पूछताछ कर अवैध कारोबार में लिप्त अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

इनकी रही भूमिका

इस संपूर्ण कार्रवाई में उपनिरीक्षक संजय राजपूत, सुशील शर्मा
सहायक उपनिरीक्षक अजय जाट, जितेंद्र झा, प्रधान आरक्षक सुनील पटेल, अजय पाल, आरक्षक दीपक सोलंकी, सुनील नागर की आदि सराहनीय भूमिका रही।

कार्यवाही नंबर 2@उज्जैन
एफएसटी ने तराना में 10 तोले सोने के जेवरात व 1.10 लाख रुपए जब्त किए
247 वाहनों की जांच में 1.66 करोड़ रुपए नकदी, मादक पदार्थ व सोना-चांदी पकड़ाए

उज्जैन. विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर पुलिस द्वारा जिले की सीमाओं पर की जा रही वाहन चैकिंग में बड़ी मात्रा में सोना-चांदी, नगदी के साथ मादक पदार्थ पकड़े जा रहे है। पुलिस ने अब तक 1.66 करोड़ रुपए के नगदी सहित अन्य सामान जब्त किए है।

    पुलिस की ओर से जिले में पिछले दिनों 247 वाहन व संदिग्ध व्यक्ति की जांच की। इसमें 10.30 लाख रुपए की शराब पकड़ाई है। अवैध मश्रुका लगभग एक करोड़ 66 लाख 53 हजार 681 रुपये को जब्त किया है। सोना, चांदी, नगदी के
रूप में करीब करोड़ रुपए की तस्करी करते आरोपियों को पकड़ा है। बिना दस्तावेजों के सोना चांदी का परिवहन करने पर एक करोड़ से अधिक के आभूषण जप्त किए गए है। रविवार शाम को तराना में एफएसटी ने कार्रवाई करते हुए एक कार से 10 तोले सोने के जेवरात तथा 1.10 लाख रुपए बरामद किए है।

50 हजार से ज्यादा नहीं ले जा सकते

आचार संहिता के दौरान बिना दस्तावेजों के 50 हजार रुपए से अधिक राशि का परिवहन नहीं किया जा सकता है। पुलिस द्वारा बिना दस्तावेज नगदी ले जाने पर करीब पांच लाख 50 हजार को बरामद कर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

कार्यवाही नंबर 1@शाजापुर

आलरी व उकवता पाइंट पर की कार्रवाई एसएसटी टीम ने 6.39 लाख बरामद किए

विधानसभा चुनाव 2023 में शुचिता बनाए रखने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार खर्ची, घूस की वस्तुओं का नकद या वस्तु रूप में वितरण, अवैध हथियारों, गोला-बारूद, मदिरा, या असामाजिक तत्वों आदि की आवाजाही पर निगरानी रखने के लिए स्थैतिक निगरानी दस्ते बनाए हैं।

व्यय नोडल अधिकारी व जिला पेंशन अधिकारी आरबी धाकड़ ने बताया दस्ते के आलरी एवं उकावता पाइंट से 6 लाख 39 हजार रुपए नकद बरामद किए। दस्ते ने शाम को हरिओम पिता बालचंद निवासी सिरोलिया की कार से 5 लाख व उकावता पाइंट पर सोमेश पिता दिनेश की कार से एक लाख 39 हजार रुपए नकद परिवहन करते पकड़े। बरामद की गई धनराशि को कोषागार में जमा कराया गया है।

10 लाख से ज्यादा नकद में आयकर को देंगे सूचना

यदि स्टार प्रचारक अन्य रूप से व्यक्तिगत उपयोग के लिए 1 लाख तक की नकदी ले जा रहा है, या कोई दलीय पदाधिकारी दल के कोषाध्यक्ष के उस प्रमाण-पत्र, जिसमें धनराशि और उसके अभिप्रेत उपयोग का उल्लेख किया गया हो, उसके साथ नकदी ले जा रहा हो तो स्थैतिक निगरानी दल में प्राधिकारीगण प्रमाण-पत्र की एक प्रति रख लेंगे और नकदी जब्त नहीं करेंगे। वाहन में 10 लाख रुपए से अधिक की नकदी पाई जाती है और किसी अपराध से जुड़े होने या किसी अभ्यर्थी या अभिकर्ता या दलीय पदाधिकारी की सहलग्नता का कोई संदेह नहीं होता है तो स्थैतिक निगरानी दल नकदी जब्त नहीं करेगा और आयकर कानूनों के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई करने के लिए आयकर प्राधिकारी को सूचना दे देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!