अहम की अग्नि में धू – धू कर जले दशानन, आसमान आतिशबाजी से हो गया रंगीन

जनमत जागरण न्यूज़ @ सोयत कलां
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माने जाने वाला पर्व विजयदशमी नगर में पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया पिड़ावा रोड स्थित दशहरा मैदान पर 31 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया । नगर में छत्री चौक से प्रारंभ हुआ राम लक्ष्मण की भव्य शोभायात्रा नगर मेन बाजार, माधवचोक, बस स्टैंड होते हुए दशहरा मैदान पहुंची । जगह-जगह अखाड़े के कलाकारों द्वारा हैरत अंगेज करतब दिखाये । पूरे नगर में परिषद द्वारा साफ सफाई की व्यवस्था की गई वहीं पुलिस प्रशासन भी अलर्ट रहा । नगर परिषद के द्वारा दशहरा मैदान पर विभिन्न प्रकार की अनेकों आतिशबाजी कर दशहरे को यादगार बनाया, दशहरा मैदान पर आतिशबाजी से आसमान सतरंगी हो गया। आतिशबाजी जहां बड़ों के साथ बच्चों को खूब रास आई ।
रावण दहन के उपरांत छोटो ने जहां बड़ों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया वही गिले-शिकवे भुलाते हुए एक दूसरे को बधाइयां दी गई बधाईयो का दौर देर रात तक चलता रहा ।



