राजस्थान

जिला निर्वाचन अधिकारी ने एरिया व सेक्टर मजिस्टेªट एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों के प्रशिक्षण का किया निरीक्षण

जनमत जागरण न्यूज @ झालावाड़

विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) आलोक रंजन ने मिनी सचिवालय के ऑडिटोरियम में आयोजित एरिया व सेक्टर मजिस्टेªट एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया एवं समस्त प्रशिक्षणार्थियों को चुनाव के दौरान पूर्ण तत्परता, गंभीरता एवं कर्मठता के साथ कार्य करने के निर्देश प्रदान किए।
प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान सम्पूर्ण जिले में प्रत्येक स्थान पर जिला प्रशासन एवं या पुलिस प्रशासन का पहुंचना संभव नहीं हो पाता है इसलिए चुनाव को सावधानीपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए विधानसभा वार एवं मतदान केन्द्र स्तर पर एरिया व सेक्टर मजिस्टेªट तथा सेक्टर पुलिस अधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी जाती है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक एरिया व सेक्टर मजिस्टेªट को अपने-अपने क्षेत्र एवं निर्वाचन संबंधी कार्यों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी होना आवश्यक है। सेक्टर मजिस्ट्रेट का यह दायित्व है कि वह संबंधित मतदान केन्द्रों पर किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि न होने दे और ना ही मतदान कर्मियों एवं मतदाता के अतिरिक्त किसी भी व्यक्ति को मतदान केन्द्र में जाने की अनुमति दे।
उन्होंने सेक्टर पुलिस अधिकारियों से कहा कि मतदान के समय पूर्ण सतर्कता के साथ मतदान केन्द्रों एवं ईवीएम व वीवीपेट मशीनों की सुरक्षा का कार्य करें। सभी संबंधित अधिकारी ईवीएम व वीवीपेट मशीनों को आयोग द्वारा जारी प्रोटोकॉल के अनुसार ही गन्तव्य स्थान पर ले जाएं।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने सी-विजिल एप्प की जानकारी देते हुए कहा कि इस एप्प को लांच करने के पीछे भारत निर्वाचन आयोग का मकसद आगामी विधान सभा चुनाव को भय मुक्त वातावरण में पूर्ण स्वतंत्रता एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराना है। उन्होंने बताया कि इस एप्प पर नागरिक (सिटिजन) द्वारा ऑनलाईन दर्ज शिकायत का निस्तारण संबंधित रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी द्वारा मात्र 100 मिनट में किया जाता है। उन्हांेने कहा कि इसके अतिरिक्त संचालित वोटर हैल्पलाइन एप्प, सक्षम एप्प, केवाईसी एप्प आदि को अधिक से अधिक लोगों के मोबाइल में डाउनलोड करवाना सुनिश्चित करें।
प्रशिक्षण प्रभारी हंसराज मीणा ने बताया कि विधानसभा चुनाव हेतु 7 एरिया मजिस्ट्रेट, 148 सेक्टर मजिस्टेªट एवं 96 सेक्टर पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी हुकुमचन्द मीणा, मास्टर ट्रेनर डॉ. हमीद अहमद, डॉ. हेमन्त शर्मा, डॉ. प्रणव देव, सत्येन्द्र पाल शर्मा, रवि वशिष्ठ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!