राजस्थान
रंगोली एवं नारा लेखन प्रतियोगिता के माध्यम से आमजन को
जनमत जागरण न्यूज @ झालावाड़
विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से स्वीप अभियान के तहत जिले की विभिन्न पंचायतों के आंगनबाड़ी केन्द्रों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। स्वीप प्रभारी एवं जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र सिंह पुरोहित ने बताया कि पंचायत समिति भवानीमण्डी की ग्राम पंचायत मोगरा, ग्राम पंचायत नारायण खेड़ा के आंगनबाड़ी केन्द्र में तथा नगर पालिका भवानीमण्डी क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिका एवं आशा सहयोगिनियों द्वारा रंगोली, नारा लेखन सहित अन्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान आमजन को मतदाता शपथ भी दिलाई गई।



