राजस्थान

मतदाता जागरूकता रैली का किया आयोजन

जनमत जागरण न्यूज @ झालावाड़

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आमजन को मतदान हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप अभियान के तहत ग्राम पंचायत मिश्रोली एवं पंचायत समिति मनोहरथाना की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
इस दौरान उपस्थित लोगों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित वोटर हैल्पलाइन एप्प, सी-विजिल एप्प, सक्षम एप्प तथा केवाईसी एप्प के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी गई एवं अधिक से अधिक लोगों से उक्त एप्स को डाउनलोड करने की अपील की गई। साथ ही रैली में भाग लेने वालों को मतदाता शपथ भी दिलाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!